इनकी हुई कांग्रेस में वापसी...जाने कौन है...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
दिल्ली-इमरान मसूद की कांग्रेस में वापसी हुई | दरअसल, कांग्रेस का मकसद है कि 2024 में पूरी मजबूती के साथ लोकसभा चुनाव लड़ा जाए और इसके लिए क्षेत्रीय प्रभाव रखने वाले नेताओं के साथ-साथ जातीय समीकरण को भी देखकर संगठन को मजबूत किया जा रहा है | बता दें कि इमरान मसूद 1987 में राजनीति में आ गए थे |
उन्होंने 2001 में पहला चुनाव नगर पालिका सहारनपुर में चेयरमैन का लड़ा, लेकिन हार का सामना करना पड़ा था | इसके बाद 2006 में नगर पालिका के चेयरमैन बने | इसके बाद सहारनपुर जिले की मुजफ्फराबाद सीट (अब बेहट सीट) से साल 2007 में निर्दलीय विधायक बने |
वहीं, इमरान 2013 में कांग्रेस में चले गए | 2019 का लोकसभा चुनाव लड़े और हारे | विधानसभा चुनाव 2022 से पहले जनवरी में सपा का दामन थाम लिया | इसके बाद सपा को अलविदा कहकर बसपा में चले गए थे | अब फिर से इमरान मसूद ने कांग्रेस में वापसी कर ली है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments