पत्नी का पहले गला दबाया फिर डंडे से पीट पीटकर मार डाला.....

नल फ़िटिंग का काम करने वाले एक व्यक्ति ने डंडों से पीट पीटकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि वह बेसुध होने तक अपनी पत्नी को डंडों से पीटते रहा। पत्नी का परिवार पास ही में रहता है परिवार के लोग उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। पत्नी की हालत को देखते हुए उसे एमवाय अस्पताल रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद आरोपी पति फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर मामले की जांच शुरू कर दी। मामला चंदन नगर थाना क्षेत्र का है जहां चंदन नगर में रहने वाले साबिर की शादी पास में रहने वाली 31 वर्षीय अमरीन से 2007 में हुई थी। दोनों की एक बेटी भी है। शादी के बाद से ही साबिर पत्नी को परेशान करता था। आए दिन उसके साथ मारपीट भी करता था। मृतका के पिता ने बताया कि साबिर उनके घर के पास ही रहता है।
रात करीब साढ़े दस बजे के लगभग वह उनके यहां ही बैठा था। कुछ देर बाद वह घर में गया तो चिल्लाने की आवाजें आने लगी। इसके बाद वह घर पर पहुंचे तो साबिर उनकी बेटी की छाती पर बैठकर उसका गला दबाने लगा। उसे छुड़वाया तो उसने डंडा उठा लिया और बुरी तरह से बेटी को पीटने लगा।
वह उसके बेसुध होने तक उसे मारता रहा। बाद में पिता बेटी को जिला अस्पताल ले गए, यहां से एमवाय भेज दिया। इलाज के दौरान अमरीन की मौत हो गई। साबिर नल फ़िटिंग का काम करता है और घटना के बाद से फरार हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर आरोपी पति साबिर की तलाश शुरू कर दी।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments