जहरीला पदार्थ सेवन कर दी जान, कांस्टेबल बीमारी से जूझ रहा था.....
ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
महाराष्ट्र - ठाणे में एक पुलिस कांस्टेबल ने जहरीला पदार्थ खाकर सुसाइड कर लिया, घटना मुंब्रा इलाके की है, कांस्टेबल स्वपनिल बुधवंत पिछले एक महीने से छुट्टी पर था और उसे इसी सप्ताह ड्यूटी पर लौटना था, स्वपनिल किसी बीमारी से पीड़ित था, उसी के लिए उसने छुट्टी ली थी | बीमारी से तंग आकर ही उसने आत्महत्या कर ली | 40 साल के स्वनिल ने सोमवार को अपने घर में जहर खा लिया | जब परिजनों ने उसे कमरे में पड़ा देखा तो तुरंत उसे मुंबई के मुलुंद अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन जहर का असर इस कदर हो चुका था कि उसकी जान नहीं बचाई जा सकी | फिलहाल पुलिस ने स्वपनिल के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है. शुरुआती जांच में तो यही सामने आया है कि बीमारी से तंग आकर स्वपनिल ने सुसाइड किया. लेकिन फिर भी पुलिस इस मामले को हर एक एंगल से खंगाल कर जांच कर रही है. बताया जा रहा है कि स्वपनिल के पिता भी पुलिस फोर्स में असिस्टेंट कमांडेंट थे, अब वो रिटायर हो चुके हैं, बेटे की मौत की खबर से उनका रो-रोकर बुरा हाल है परिवार में मातम पसरा हुआ है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)





Comments