10 किलो के बारूद से उड़ा दिया खुद को, सुसाइड ब्लास्ट में कई लोगों की मौत, जानें पूरा मामला........

एक कार्यकर्ता सम्मेलन में हुए सुसाइड ब्लास्ट में जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम-फजल के स्थानीय नेता सहित कम से कम 40 लोग मारे गए। कार्यवाहक सूचना मंत्री फिरोज जमाल शाह काकाखेल ने मीडिया को बताया कि जेयूआई-एफ नेता के भाषण के दौरान हुए विस्फोट में 200 से अधिक लोग घायल हुए हैं। सोशल मीडिया पर शेयर एक वीडियो में विस्फोट से ठीक पहले जेयूआई-एफ के सम्मेलन का नजारा देखा जा सकता है।
वीडियो के आखिरी हिस्से में एक जोरदार ब्लास्ट हो जाता है। सोशल मीडिया पर चल रहे वीडियो में एक बड़े पंडाल के नीचे कार्यकर्ताओं की भीड़ नजर आ रही है। भीड़ में झंडा लिए बच्चे भी नजर आ रहे हैं। लोग मंच की तरफ मुंह करके खड़े नजर आ रहे हैं कि तभी एक जोरदार धमाका होता है और पंडाल में भगदड़ मच जाती है। खैबर पख्तूनख्वा के आईजी अख्तर हयात खान ने पुष्टि की है कि विस्फोट एक आत्मघाती हमला था। उन्होंने यह भी कहा कि विस्फोट में 10 किलोग्राम विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया था और मौके पर से बॉल बेयरिंग पाए गए।

इस बीच, केपी के कार्यवाहक सूचना मंत्री फिरोज शाह ने कहा कि बाजौर और आसपास के इलाकों के अस्पतालों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। उन्होंने बताया, हम गंभीर मरीजों को हेलीकॉप्टर के जरिए पेशावर और अन्य अस्पतालों में ले जाने की कोशिश कर रहे हैं।
बाजौर जिला स्वास्थ्य अधिकारी फैसल कमाल के अनुसार, 150 से अधिक घायल लोगों को बाजौर जिला मुख्यालय अस्पताल लाया गया है। 35 से अधिक लोगों को तिमारगढ़ अस्पताल रेफर किया गया है, जबकि गंभीर रूप से घायल 15 लोगों को पाकिस्तानी सेना के हेलीकॉप्टर के जरिए पेशावर भेजा गया है। अभी तक किसी समूह या व्यक्ति ने विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है। स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक विस्फोट में जेयूआई-एफ के एक क्षेत्रीय नेता मौलाना ज़ियाउल्लाह भी मारे गए।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments