रचाई अपनी ही किडनेपिंग की साजिश....फिर हुआ ये

कुछ दिन पहले कानपुर में किडनैप हुई छात्रा के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है छात्र का अपहरण (Kidnap) नहीं हुआ था. बल्कि, उसने पैसों के लिए फेक किडनैपिंक की कहानी बनाई थी| मिली जानकारी के मुताबिक, छात्रा हंसिका वर्मा इंजीनियरिंग की एंट्रेंस परीक्षा पास कर चुकी थी उसे दाखिला लेने के लिए रुड़की के इंजीनियरिंग कॉलेज (IIT Roorkee) में जाना था|
लेकिन गुरुवार की शाम को वह अचानक ही अपने घर से निकली और गायब हो गई, उसके बाद उसके पिता के मोबाइल पर एक व्हाट्सएप वीडियो मैसेज आया जिसमें हंसिका रस्सियों से बंधी हुई दिखी| वीडियो भेजकर हंसिका के पिता से 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई| हंसिका के पिता ने फौरन इसकी सूचना पुलिस को दी| जिसके बाद जांच शुरू हुई, लेकिन जैसे ही इस किडनैपिंग की हकीकत सामने आई तो सभी को होश उड़ गए,
पता चला कि हंसिका ने अपने प्रेमी से लव मैरिज कर ली थी लेकिन उनके पास पैसों की तंगी थी, इस कारण दोनों ने मिलकर हंसिका की फेक किडनैपिंग का प्लान बनाया | फिर उसकी आड़ में हंसिका के पिता को वीडियो भेजकर फिरौती की मांग की |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments