google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

क्या कपिल पाजी का हो गया किडनैप?

Sep 25, 2023
1 min read








































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

भारतीय टीम के पूर्व ओपनर गौतम गंभीर ने एक वीडियो एक्स डॉट कॉम पर शेयर किया। इस वीडियो में विश्व विजेता कप्तान कपिल देव के हाथ पीठ के पीछे रस्सी से बंधे हुए हैं, जबकि कुछ लोग उन्हें धकियाते हुए ले जा रहे हैं। चेहरे पर पट्टी बांधी गई है। वीडियो में 1983 विश्व कप के विनिंग कप्तान कपिल पूरी तरह से असहाय नजर आ रहे हैं। क्लिप में दिखाया गया है कि दो लोग उन्हें पकड़ रहे हैं और एक कमरे की ओर ले जा रहे हैं और पूर्व भारतीय खिलाड़ी असहाय आंखों से देख रहा है।


गंभीर ने वीडियो शेयर कर गंभीर सवाल पूछा कि क्या विश्व कप विजेता कप्तान का अपहरण हुआ था या नहीं? गंभीर ने अपने एक्स प्रोफाइल पर पोस्ट किया- क्या किसी और को भी यह क्लिप मिला है? आशा है कि यह वास्तव में कपिल देव नहीं हैं और कपिल पाजी ठीक हैं!


अभी तक हालांकि कुछ भी पुष्टि नहीं हुई है। दूसरी ओर, प्रशंसकों ने कॉमेंट्स करके पूछा कि यह एक विज्ञापन हो सकता है, जिसे कुछ प्रचार के लिए शूट किया जा रहा है। यही नहीं, फैंस ने विज्ञापन के लिए इस तरह का वीडियो शूट करने के लिए आलोचना की है।


उल्लेखनीय है कि इससे पहले पूर्व कप्तान सौरव गांगुली, बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल सहित तमाम सेलिब्रिटीज ने विज्ञापन के लिए इस तरह के हथकंडे अपनाए हैं। सोशल मीडिया पर पहले वीडियो और तस्वीरें वायरल होती हैं और बाद में पता चलता है कि यह तो फेक था।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html