google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

हरदिहा साहू समाज ने मुख्यमंत्री बघेल के प्रति आभार जताया....

Oct 8, 2023
2 min read





































































पत्रकार अमृतेश्वर की कलम से:-

  • ग्रामीण विधायक सत्यनारायण शर्मा एवं जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पंकज शर्मा के सहयोग से समाज को सामाजिक भवन के लिए 5 एकड़ जमीन मिला

रायपुर-छत्तीसगढ़ हरदिहा साहू समाज के अध्यक्ष डेरहा राम साहू तथा पूर्व प्रवक्ता अजय साहू ने बताया कि रायपुर ग्रामीण के विधायक सत्यनारायण शर्मा एवं जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पंकज शर्मा के सहयोग से प्रदेश के भरोसेमंद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ हरदिहा साहू समाज की चिरपरिचित मांग को पूरा करते हुए रायपुर महानगर से लगे कांदूल गांव में सामाजिक भवन के निर्माण एवं अन्य सामाजिक गतिविधियों के संचालन हेतु 5 एकड़ जमीन प्रदान की है।विदित हो कि रायपुर ग्रामीण के 50 से भी अधिक गांव में साहू समाज का बाहुल्य है। समाज को जमीन मिलने पर पूरा हरदिहा साहू समाज के पदाधिकारी एकत्रित होकर केन्द्रीय बैंक के अध्यक्ष पंकज शर्मा तथा अध्यक्ष डेरहा राम साहू के नेतृत्व में मुख्यमंत्री आवास जाकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति आभार जताया तथा कहा कि पूरे छत्तीसगढ़ सहित हरदिहा साहू समाज को भी आप पर पूरा भरोसा है। आज तक छत्तीसगढ़ में आपसे बढ़कर किसानों, मजदूरों, पिछड़ों, दलितो सहित सभी समाज का हित करने वाला कोई नहीं हुआ है। मुख्यमंत्री बघेल ने इस अवसर पर हरदिहा साहू समाज के कई कार्यक्रमों की सराहना करते हुए कहा कि आप लोगों द्वारा प्रारंभ किया गया सामूहिक विवाह एक क्रांतिकारी परिवर्तन है। सरकार की मदद एवं सहयोग आपको सतत रूप से मिलता रहेगा। समाज के अध्यक्ष डेरहा राम साहू ने मुख्यमंत्रीबघेल को छत्तीसगढ़ की अस्मिता का मूर्तिमान स्वरूप बताते हुए उनकी सराहना कि। साहू ने विधायक सत्यनारायण शर्मा एवं पंकज शर्मा की भी भूरी भूरी प्रशंसा की।मुख्यमंत्री को आभार प्रकट करने वालों में प्रमुख रूप से सर्व संरक्षक भूवन लाल साहू अध्यक्ष डेरहा राम साहू उपाध्यक्ष हरिश्चंद्र साहू सचिव भागीरथी साहू महामंत्री पुनीत राम साहू सलाहकार मुकेश कुमार साहू प्रमोद साहू ठाकुर राम साहू प्रहलाद साहू महेंद्र साहू हेमंत साहू चोवा राम साहू दाऊ लाल साहू नव युवक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विनय साहू गजाधर साहू मोहन साहू महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष गणेशा साहू उपाध्यक्ष मति प्रेरणा साहू अनुपा साहू निशा साहू शशि साहू पूर्व प्रवक्ता अजय साहू नरेंद्र साहू चीतम साहू पवन साहू चंदू साहू गणेश साहू सीता राम दुर्गा साहू मनोज साहू गोलू साहू बल्लू साहू गंगा राम साहू सहित सैकड़ो की संख्या में समाज के लोग शामिल थे।


 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html