google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

पूर्व पाकिस्तानी कप्तान के दावे के बाद लताड़ा, धर्म परिवर्तन करना चाहते थे हरभजन सिंह?......

Nov 15, 2023
1 min read



























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने सोशल मीडिया पर पूर्व पाकिस्तानी कप्तान इंजमाम उल हक पर अपना गुस्सा निकाला है। दरअसल, इंजमाम उल हक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें वह कहते नजर आ रहे हैं कि एक बार भज्जी ने मौलाना तारिक जमील से प्रभावित होकर इस्लाम कबूलने पर विचार किया था। हालांकि अब हरभजन सिंह ने इस बयान को झूठा बताते हुए कहा है कि मैं एक गौरवान्वित भारतीय और गौरवान्वित सिख हूं।


वीडियो में इंजमाम उल हक कहते नजर आ रहे हैं ‘हमारे पास एक कमरा था जहां प्रार्थना की जाती थी। मौलाना तारिक जमील शाम को हमसे मिलने आते थे और हमें नमाज पढ़ाते थे। कुछ दिनों बाद इरफान पठान, मोहम्मद कैफ और जहीर खान भी आने लगे। चार अन्य भारतीय क्रिकेटर बैठे और हमें देखते रहे। हरभजन, जो इस बात से अनजान थे कि तारिक जमील एक मौलाना हैं, उन्होंने कहा कि ‘मैं इस आदमी से प्रभावित हूं और उनके शब्दों का पालन करना चाहता हूं।’


भज्जी ने अब इंजमाम की इस वीडियो पर कमेंट करते हुए कहा ‘ये कौन सा नशा पीकर बात कर रह है? मैं एक एक गौरवान्वित भारतीय और गौरवान्वित सिख हूं..ये बकवास लोग कुछ बकते हैं।’

इंजमाम उल हक से पहले पाकिस्तान के ही पूर्व हरफनमौला अब्दुल रज्जाक बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय को लेकर विवादित बयान देकर फंस चुके हैं। हालांकि उन्होंने अपने इस बयान पर माफी मांग ली है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html