google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

गेंदबाज के सपोर्ट में आए हरभजन सिंह, कहा- टी20 विश्व कप टीम में जरूर होने चाहिए...

Jan 22, 2024
1 min read


































ब्रेकिंग ADN न्यूज़-

नई दिल्ली. युजवेंद्र चहल ने अपना आखिरी वनडे मैच लगभग एक साल पहले खेला था. वह लगभग 6 महीने से टी20 टीम से भी बाहर हैं. अफगानिस्तान के खिलाफ हाल में चुनी गई टी20 सीरीज के लिए भी चहल को टीम में शामिल नहीं किया गया था. हरभजन सिंह युजवेंद्र चहल को लगातार टी20 क्रिकेट से बाहर देख खुश नहीं हैं. उन्होंने कहा है कि वह देश का सबसे बेहतर स्पिनर है. वह विश्व कप टीम में जरूर होना चाहिए.

हरभजन सिंह ने एक इंटरव्यू में बात करते हुए कहा,” मैं युजवेंद्र चहल को सबसे उपर रखता. उन्हें इग्नोर किया जा रहा है. मुझे नहीं पता क्यों. मुझे नहीं लगता कि उनसे बेहतर स्पिनर आज भी इस देश में है और उनसे चतुर भी. उनका माइंड काफी शार्प है. मेरे लिए दूसरे स्पिनर रवींद्र जडेजा हैं. आपको एक वॉशिंगटन सुंदर जैसे ऑफ स्पिनर की भी जरूरत पडे़गी. अब मैनेजमेंट और सेलेक्टर्स टी20 विश्व कप को लेकर क्या सोचते हैं. ये अलग बात है.”

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में चहल सर्वाधिक विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज हैं. चहल साल 2022 में एशिया कप के बाद से टीम से अंदर बाहर होते रहे. उन्हें टी20 विश्व कप के लिए ऑस्ट्रलिया ले जाया गया था लेकिन उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला. पिछले साल भी चहल को वनडे टीम से बाहर कर दिया गया. उन्हें वनडे विश्व कप में खेलने का मौका नहीं मिला. देखना दिलचस्प होगा कि टी20 विश्व कप में चहल को मौका मिलता है या नहीं.

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html