google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

लटकते अधेड़ चर्चा में आए , ट्रेन के अंदर बैठ यात्रियों की अटकी सांस.....

Sep 2, 2023
1 min read



































































चाचा जी छोड़ना मत... पकड़े रहना'... ये कोई फिल्मी डायलॉग नहीं है, बल्कि ट्रेन की खिड़की के बाहर लटके एक बुजुर्ग की जान बचाने की कोशिश में लगे कुछ लोग बोल रहे हैं , यह वायरल वीडियो कटिहार रेल मंडल के किशनगंज और दालकोला के बीच बारसोई जंक्शन के पास का है | 4 मिनट 17 सेकेंड के इस वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि एक बुजुर्ग चलती ट्रेन में बाहर लटका है और कुछ लोग उसे बचाने की कोशिश करने में लगे हैं , किसी ने बुजुर्ग का कॉलर पकड़ा है तो कोई गमछे से लपेट कर बुजुर्ग हॉकर को बचाने की कोशिश में लगा है |


बताया जा रहा है कि ट्रेन सिलीगुड़ी इंटरसिटी एक्सप्रेस सिल्लीगुड़ी जंक्शन से कटिहार आ रही थी | इस दौरान आलुआबाड़ी स्टेशन के पास एक बुजुर्ग हॉकर चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहा था | अचानक ट्रेन का दरवाजा बंद हो गया और वो ट्रेन की खिड़की पर लटक गया , ट्रेन भी स्पीड पकड़ चुकी थी | तभी ट्रेन के अंदर बैठे कुछ नौजवानों की नजर पड़ी उन्होंने बुजुर्ग पर पड़ी , उन्होंने बुजुर्ग को बचाने की कोशिशें शुरू कर दीं | एक ने बुजुर्ग का हाथ पकड़ा और दूसरे ने गमछे से लपेटा और मजबूती से बांध दिया , बीच-बीच में नौजवान बुजुर्ग की हौसला भी बढ़ाते रहे , फिर बारसोई स्टेशन पर ट्रेन रुकी और बुजुर्ग को बोगी के अंदर बैठा लिया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. नौजवानों की सूझबूझ और हिम्मत की वजह से बुजुर्ग की जान बच गई |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html