google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

इवेंट मैनेजमेंट व्यवसाय से जुड़े लोगों को एक मंच पर लाएगा हमेक, सदस्यता अभियान प्रारंभ...

Oct 19, 2023
3 min read









































































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से :-

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इवेंट मैनेजमेंट व्यवसाय से जुड़े व्यवसायियों को एक मंच पर लाने के उद्देश्य से इवेंट्स एंड एंटरटेनमेंट एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ (इमेक) का गठन किया गया है । एसोसिएशन के अध्यक्ष नवीन तलवार ने बताया कि प्रदेश में इवेंट मैनेजमेंट व्यवसाय से जुड़ी चुनौतियों एवं समस्याओं से निपटने के लिए सभी को एकजुट होने की आवश्यकता है और इसे देखते हुए ही वर्ष 2016 में इमेक का गठन किया गया था। देश भर में इवेंट मैनेजमेंट करियर की दृष्टि से • अत्यधिक तेजी से बढ़ता हुआ उद्योग है ऐसे में इस क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावनाएं है। उन्होंने बताया कि इमैक ने बहुत ही कम समय में राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बनाते हुए कांग्रेस ऑफ रीजनल इवेंट एजेंसी एसोसिएशन (COREA) में भी सक्रिय सदस्य के रूप में अपनी पहचान बनाई है। । जिसमे देश भर के लगभग 68 रीजनल एसोसिएशन की भागीदारी है।

इवेंट मैनेजमेंट इंडस्ट्री में व्यवसाय के साथ ही स्वरोजगार की अपार संभावनाएं इमेक के प्रवक्ता नवल तिवारी ने बताया कि हाल ही में कई रिसर्च संस्थाओं द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक पिछले वित्तीय वर्ष में देश भर में इवेंट मैनेजमेंट व्यवसाय लगभग 4 लाख करोड़ से ज्यादा के आंकड़े को छूकर एक बड़े उद्योग के रूप में विकसित हो रहा है। विशेषज्ञों की माने तो साल 2030 तक यह आंकड़ा 20 लाख करोड़ के आंकड़े को पार कर जाएगा।

इवेंट मैनेजमेंट व्यवसाय के अंतर्गत कॉरपोरेट इवेंट, माइस (M.I.C.E), वेडिंग प्लानिंग सर्विस के साथ स्पोर्ट्स मैनेजमेंट के क्षेत्र ने भी तेजी से विकसित हो रहा है। विभिन्न शासकीय कार्यक्रमों के साथ ही देश के विभिन्न महोत्सवों के सुचारू आयोजन के लिए भी केंद्र एवं राज्य सरकारों द्वारा इवेंट मैनेजमेंट एजेंसियों की मदद ली जा रही है। जिससे भविष्य में व्यापार के और नए रास्ते खुलेंगे ।

इस क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावनाओं के साथ विषय विशेषज्ञों के लिए स्वरोजगार के भी हजारों नए अवसर रोज इजात हो रहे हैं। जिसे देखते हुए कई राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा एपेनलमेंट के माध्यम से इवेंट कंपनियों को जोड़कर इस दिशा में कई सकारात्मक प्रयास किए जा रहे है। शासन द्वारा वित्तीय वर्ष 2022-23 में इवेंट मैनेजमेंट कंपनियों के लिए 3000 से ज्याद टेंडर प्रक्रिया के माध्यम । व्यापार के अवसर देने का काम किया गया है। इसमें इस वित्तीय व के दौरान 33 फीसदी का इज़ाफा होने की संभावनाएं हैं।

इवेंट मैनेजमेंट के क्षेत्र में इमैक द्वारा नई तकनीक एवं गुणवत्ता में सुधार के उद्देश्य से देश के विशेषज्ञों को आमंत्रित कर विभिन्न वर्कशॉप के माध्यम से विश्वस्तरीय गुणवत्ता की सुविध छत्तीसगढ़ में मुहैया कराने की दिशा में प्रयास करने के लिए प्रतिबद्ध है। सामूहिक प्रयास एवं आपसी तालमेल के उद्देश्य से सदस्यता अभियान की होगी शुरुआत

इमैक के संस्थापक अध्यक्ष तेजेश मुखर्जी ने बताया कि आज से उन्होंने प्रदेश के सभी हिस्सों में कार्यरत सभी छोटी बड़ी इवेंट कंपनियों को एक मंच पर लाने के लिए एसोसिएशन की सदस्यता अभियान की शुरुआत की जा रही है। जिसमे अलग अलग कैटेगरी में सदस्यता दी जाएगी जिसके लिए सोशल मीडिया, वेबसाइट एवं गूगल फॉर्म के माध्यम से सदस्यता ली जा सकेगी।


एसोसिएशन में इवेंट कंपनियों के अलावा इस क्षेत्र से जुड़े ऑडियो विजुअल, फ्लोरिस्ट, डेकोरेटर समेत स्थानीय कलाकारों को भी सदस्यता देने का प्रावधान रखा गया है ताकि एक मंच पर सभी को समान अवसर प्राप्त हो सके ।


पिछले कुछ वर्षों में राजधानी के कुछ बड़े होटलों द्वारा सिंगल वेंडर प्रणाली लागू कर मोनोपोली स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है जो विधि संगत नहीं है। इससे कई छोटे इवेंट व्यवसायियों के व्यापार प्रभावित होने के साथ ही ग्राहकों को भी अधिक दर पर सेवाएं लेने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है । इमैक जल्द ही इस विषय पर सदस्यों के साथ एकजुट होकर इसका हल निकालने की दिशा में भी उचित कदम उठाएगा।

आने वाले दिनों में एसोसिएशन द्वारा शासन के साथ मिलकर इवेंट उद्योग को बढ़ाने की दिशा में सकारात्मक प्रस्तावों पर भी नई नीतियां बनाने की दिशा में पहल की जाएगी।


इसके साथ ही राज्य शासन की ओर से नवा रायपुर में प्रस्तावित होलसेल कॉरिडोर ने भी छत्तीसगढ चेंबर ऑफ कॉमर्स के माध्यम से इमैक के कार्यालय हेतु जमीन देने का कार्य भी प्रगति पर जिसके लिए हम चैंबर ऑफ कॉमर्स के आभारी है।


इमैक द्वारा आयोजित आज की प्रेस वार्ता में प्रमुख रूप से महासचिव भावार्थ कुमार, उपाध्यक्ष उमेश बंसी, बिलासपुर से सहसचिव प्रमोद सिंह, सांस्कृतिक सचिव बंटी चंद्राकर, सहसचिव रायपुर सुनील तिवारी उपस्थित थे।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html