google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

गाजा में हमास की सुरंगों में भरा जाएगा समुद्र का नमकीन पानी, इजरायल का नया प्लान...

Dec 6, 2023
1 min read



































ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

इजरायल अब गाजा में मौजूद हमास आतंकियों के अंडरग्राउंड सुरंगों में समुद्र का नमकीन पानी भरने का प्लान बना रहा है. ताकि फिलिस्तीनी इलाके में इतने सालों से कब्जा करके आतंक को बढ़ावा दे रहे हमास के सारे ठिकाने पूरी तरह से खत्म हो सकें. यह खुलासा वॉल स्ट्रीट जर्नल में प्रकाशित खबर के मुताबिक है.


अमेरिकी अखबार में एक अमेरिकी अधिकारी के हवाले से बताया गया है कि इजरायल की सेना ने पांच बड़े-बड़े पंप भूमध्यसागर के पास लगाए हैं. ऐसा माना जा रहा है कि अगले कुछ हफ्तों में सभी सुरंगों में समुद्री पानी से लबालब भर दिया जाएगा. इजरायली सेना ने अल-शाती रेफ्यूजी कैंप के उत्तर दिशा में पंप लगाए हैं. उनसे करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी पाइप बिछाई गई हैं.


हर पंप के पास हजारों क्यूबिक मीटर पानी हर घंटे खींचने की ताकत है. इन पंपों के जरिए हमास की करीब 800 सुरंगों में पानी भरा जाएगा. गाजा में मौजूद सुरंगों के जरिए हमास आतंकी गोरिल्ला वॉर करते थे. फिलहाल इजरायल की तरफ से इस प्रोजेक्ट को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. क्योंकि यह बात भी चल रही है कि गाजा में पानी की कमी है. लोगों को पीने का पानी नहीं मिल रहा है.

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html