हमास के आंतकियों ने नवजात बच्चों को जिंदा ओवन में जलाया, कांप जाएगी आपकी रुह...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
आतंकी संगठन हमास ने इजरायल के विनाश की कसम खाई है। इसके लिए हमास किस हद तक वहशीपन पर उतारू हो सकता है, इसका एक नया सबूत सामने आया है। इजरायल के इमरजेंसी वर्कर्स ने हमाश की दरिंदगी की जो नई कहानी जाहिर की है, उस कहानी को सुनकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। वर्कर्स ने बताया है कि हमास ने हमले के दौरान नवजात बच्चों तक को ओवन में जिंदा भूनने से पीछे नहीं हटे। यूनाइटेड हत्जालाह जो हमले के बाद सबसे पहले पहुंचने वाला संगठन था, उससे जुड़े आशेर मॉस्कोविट्ज ने हमास की बर्बरता के बारे में जो कुछ भी बताया है, उसे सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे।
सात अक्टूबर को किबुत्ज कफर अजा में एक बच्चे के अवशेष देखे थे। यह वह बच्चा था जिसे हमास के आतंकवादियों ने ओवन में जिंदा भून दिया था। आशेर ने कहा, हमने जो दृश्य देखा वह भयावह था। मॉस्कोविट्ज ने बताया कि एक छोटे बैग में बच्चे का शव आया था। बच्चे का शरीर जला हुआ और सूजा हुआ। उन्होंने कहा कि छोटे शरीर पर इसतरह के निशान थे जो शरीर को हीटिंग उपकरण से दबाने की वजह से बनते हैं।
मॉस्कोविट्ज को याद है कि उनके साथ काम कर रहे वर्कर्स ने अंदाजा लगाया कि बच्चे के साथ क्या हुआ होगा। वर्कर्स ने अंदाजा लगाया कि हमास के आतंकी बच्चे को ले गए और फिर इस मासूम को किचन में रखे ओवन में जिंदा भून दिया गया होगा। आशेर ने बताया कि बच्चे का शरीर सख्त हो गया था और दुर्भाग्य से, सूज भी गया था। उनका कहना था कि वास्तव में ओवन का हीटिंग तत्व शरीर पर ही था। पिछले दिनों इजरायल के कर्मचारी चीफ एली बीयर ने बताया था कि कैसे उन्होंने अपनी आंखों से हमास को सात अक्टूबर को बच्चों के सामने उनकी मां की बेरहमी से हत्या करते हुए देखा।बीयर ने बताया था कि सैनिकों ने एक गर्भवती मां का पेट फाड़ दिया, बच्चे को बाहर निकाला, और उसके सामने छोटे बच्चे को चाकू मारा। फिर उसके परिवार के सामने गोली मार दी। इसके बाद आतंकवादी छोटे से किबुत्ज में रहने वाले बाकी परिवार को मारने के लिए आगे बढ़े।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments