हाफिज सईद के करीबी की अज्ञात लोगों ने की गोली मारकर हत्या.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के सरगना हाफिज सईद के करीबी कैसर फारूक की अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार अज्ञात हमलावरों ने कराची में गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद जेल में हाफिज सईद की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
बता दें कि फारूक खैबर पख्तूनख्वा के डेरा इस्माइल खान इलाके का रहने वाला था।वह आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के प्रमुख हाफिज सईद का बेहद करीबी था। लश्कर मासूम बच्चों को आतंक की ट्रेनिंग देने के लिए तैयार करता था। उनके ब्रेनवॉश की जिम्मेदारी इस मौलवी की थी। पाकिस्तानी खुफिया संगठनों का अनुमान है कि हाफिज सईद के जेल जाने के बाद लश्कर-ए-तैयबा में वर्चस्व की लड़ाई शुरू हो गई है, जिसके चलते लश्कर प्रमुख के सहयोगियों को एक-एक कर मारा जा रहा है। गौरतलब है कि हाफिज सईद को पाकिस्तान की एक अदालत ने आतंकवादी वारदातों में उसकी संलिप्तता के लिए लंबी सजा सुनाई है, जिसके चलते उसका जेल से निकलना फिलहाल असंभव बताया जा रहा है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments