google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

जाना पड़ा थाने, एनसीबी के रहे चर्चित अफसर के पिता को लगा झटका...

Oct 27, 2023
1 min read













































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

मुंबई- एनसीबी के पूर्व जोनल प्रमुख समीर वानखेड़े के पिता और सेवानिवृत्त सहायक पुलिस आयुक्त ज्ञानदेव वानखेड़े ऑनलाइन धोखाधड़ी का शिकार हुए हैं। हाल ही में ऑनलाइन ड्राई फ्रूट्स खरीदने की कोशिश के दौरान वह साइबर जालसाजों से 31,019 रुपये गंवा बैठे। शिकायतकर्ता का आरोप है कि उन्होंने 2000 रुपए के ड्राई फ्रूट्स का ऑर्डर किया था लेकिन, कुछ ही घंटों बाद आए एक फोन कॉल के झांसे में आकर उन्होंने हजारों रुपए गंवा दिए।


मिली जानकारी के अनुसार 70 वर्षीय ज्ञानदेव वानखेड़े ने ओशिवारा पुलिस स्टेशन में एक एफआईआर दर्ज कराई थी। जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्हें विक्रेता अजीत बोरा द्वारा फेसबुक पर ड्राई फ्रूट्स का विज्ञापन मिला था। शिकायतकर्ता ने ₹2000 के बादाम, नट्स, अंजीर और अखरोट का ऑर्डर दिया। हालांकि उन्हें कुछ घंटों के बाद एक फोन कॉल आया जिसमें कहा गया कि उनका पार्सल तैयार है लेकिन जीएसटी के कारण अवरुद्ध हो गया है। उसकी क्लेरेंस के लिए जब उसने अपना ऑर्डर रद्द करने और पैसे वापस करने के लिए कहा।


विक्रेता बोरा ने उन्हें Google Pay पर कोड सबमिट करने के लिए कहा और तीन अलग-अलग कोड प्रदान किए। कथित तौर पर, वानखेड़े ने निर्देशों का पालन किया और तब उन्हें महसूस हुआ कि उनके बैंक खाते से दो किस्तों में 31000 रुपए निकाल लिए गए।


जानकारी के अनुसार, उनके बैंक खाते से ₹22,000 और ₹4,999 डेबिट कर दिए गए हैं। वानखेड़े ने बोरा के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html