खाना खाने पहुंचा था होटल, अचानक हार्ट अटैक आने से हुई मौत...
ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
नई दिल्ली- पिछले कुछ सालों से भारत में हार्ट अटैक के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. नाचते-गाते, उठते-बैठते या खड़े-खड़े, कभी भी लोग हार्ट अटैक का शिकार हो रहे हैं. चाहे बड़े हों, बूढ़े हों या बच्चे, हार्ट अटैक के कई मामले हमें अक्सर सुनने को मिलते रहते हैं |
इसी क्रम में एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें परिवार के साथ खाना खाते वक्त एक शख्स को अचानक से हार्ट अटैक आ गया. इससे पहले कि परिवार उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचता, उनकी मौत (Death) हो चुकी थी |
जानकारी के अनुसार यह वीडियो मध्य प्रदेश का है. एक परिवार किसी होटल में खाना खाने पहुंचा था. वहां सभी लोग अभी खाना खाने ही वाले थे कि तभी परिवार के एक शख्स को हार्ट अटैक आ गया और वो टेबल पर ही गिर पड़े. परिवार के लोग उन्हें संभालने लगे. लेकिन उस शख्स ने तब तक दम तोड़ दिया था |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)





Comments