google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

गोवा जाने का था सपना...पति ले गया अयोध्या तो भड़की महिला...

Jan 25, 2024
2 min read





































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

भोपाल- मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक पत्नी ने अपने पति से तलाक के लिए आवेदन दिया है. क्योंकि पत्नी को गोवा ले जाने का वादा कर पति उसे अयोध्या ले गया. इसके चलते महिला ने कुटुंब न्यायालय में तलाक का आवेदन दिया. फिलहाल पति-पत्नी दोनों की काउंसलिंग की जा रही है.

मामला भोपाल के पिपलानी इलाके का है. रिलेशनशिप काउंसलर शैल अवस्थी के मुताबिक, दोनों की शादी पिछले साल अगस्त में हुई थी. पति आईटी इंजीनियर है और सैलरी भी काफी अच्छी है. शादी के बाद पति-पत्नी के बीच हनीमून पर जाने की बात हो रही थी तो पत्नी ने किसी विदेशी पर्यटन स्थल पर जाने की बात की. तब पति ने बुजुर्ग माता-पिता का हवाला देते हुए भारत में ही किसी पर्यटन स्थल पर चलने की बात कही तो दोनों के बीच गोवा चलने पर सहमति बन गई. पत्नी का आरोप है कि इसके बावजूद जब घूमने जाना था तो उसके एक दिन पहले ही पति ने बताया कि वो लोग धार्मिक स्थल अयोध्या और बनारस जा रहे हैं, क्योंकि मां को मंदिर दर्शन करने हैं. पत्नी अपने परिवार के साथ ट्रिप पर तो चली गई, लेकिन वहां से वापस आने के बाद दोनों में इसी बात को लेकर खूब झगड़ा हुआ और पत्नी ने कुटुंब न्यायालय में तलाक का आवेदन दे दिया. रिलेशनशिप काउंसलर शैल अवस्थी के मुताबिक, पत्नी ने इसे धोखा बताते हुए भरोसा तोड़ना बताया और आरोप लगाया कि पति उससे ज्यादा घरवालों को समय देता है, जिससे उसे शादी की शुरुआत से ही नजरअंदाज होना महसूस हो रहा है. फिलहाल पति और पत्नी दोनों की काउंसलिंग की जा रही है ताकि रिश्ते को बचाया जा सके.

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html