google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

स्वतंत्रता दिवस की आड़ में हैकर्स की करतूत.....

Aug 22, 2023
1 min read






























































1,000 से अधिक भारतीय वेबसाइटों को बनाया निशाना स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त को देश की 1,000 से अधिक वेबसाइट को साइबर हैकर्स द्वारा निशाना बनाया गया है। यह खुलासा साइबर सुरक्षा रिसर्चर्स कंपनी क्लाउड एसईके ने किया है। रिसर्चर्स ने जानकारी देते हुए कहा कि हैकर्स के एक समूह ने स्वतंत्रता दिवस से जुड़े एक अभियान के तहत 1,000 से अधिक भारतीय वेबसाइटों को निशाना बनाया, जिन्हें ऑपइंडिया के रूप में टैग किया गया था।


साइबर सुरक्षा रिसर्चर्स क्लाउड एसईके टीम ने साइबर अटैक का खुलासा करते हुए कहा कि इस हैकिंग में विभिन्न देशों के हैकर्स समूह शामिल थे और इसके लिए विभिन्न प्रकार की तकनीकों का इस्तेमाल किया गया था। इस हमले में डिस्ट्रीब्यूटेड डिनायल ऑफ सर्विस (डीडीओएस) अटैक, विरूपण हमला (डिफेसमेंट असॉल्ट) और यूजर्स अकाउंट पर कब्जा करना शामिल था। रिसर्चर्स के अनुसार, हैकर्स ने 1,000 से अधिक भारतीय वेबसाइटों को निशाना बनाया था।


इन वेबसाइट्स पर हुआ साइबर अटैक

साइबर सुरक्षा कंपनी क्लाउड एसईके ने सभी प्रभावित संगठनों और फर्मों को हैकर्स के इरादों के बारे में जानकारी दी है। रिपोर्ट के अनुसार, हैकर्स ने स्वतंत्रता दिवस पर राजनीतिक और धार्मिक उद्देश्यों से प्रेरित होकर कमजोर सुरक्षा वाली वेबसाइट को टारगेट किया। इन वल्नरेबल साइट्स में सरकार, शिक्षा, बीएफएसआई (बैंकिंग, वित्तीय सेवाएं और बीमा), और स्मॉल स्केल इंटरप्राइजेज जैसे क्षेत्र शामिल हैं।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html