google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

गुरु बालदास ने भाजपा में शामिल होते ही कांग्रेस सरकार को घेरते हुए ये कहा........

Aug 22, 2023
2 min read




























































सतनामी समाज के धर्म गुरु बालदास ने भाजपा में शामिल होने के बाद कांग्रेस सरकार पर आरक्षण के मुद्दे पर हमला किया. उन्होंने कहा कि आरक्षण मामले में लंबी लड़ाई के बाद जब कोर्ट का फैसला समाज के हित में आया, तब उसे नकारते हुए कैबिनेट बुलाया, विधानसभा बुलाई गई, हाई कोर्ट के आदेश की अवहेलना की गई. 12 फीसदी आरक्षण रहेगा ये तय किया गया, लेकिन ओबीसी के लिए 27 फीसदी आरक्षण लाया गया. इससे समाज का तो नुकसान ही हुआ |

सतनामी समाज के धर्म गुरु बालदास को बड़ी संख्या में उपस्थित समर्थकों के बीच भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी की सदस्यता दिलाई. गुरु बालदास के साथ उनके पुत्र सौरभ साहेब एवं औषधि पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष गुरु खुशवंत गोसाई भी भाजपा में शामिल हुई. इस दौरान प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, सांसद सुनील सोनी, विधायक बृजमोहन अग्रवाल, विधायक शिवरतन शर्मा मौजूद थे |

गुरु बालदास ने इस अवसर पर मीडिया से चर्चा में कहा कि कांग्रेस में ना मुझे सम्मान मिला, ना समाज को सम्मान मिला. समाज के विकास के लिए किसी तरह का काम नहीं किया गया | धार्मिक स्थलों का विकास भी नहीं किया गया | समाज को अपमानित किया गया. इस वजह से समाज में नाराजगी है |

उन्होंने कहा कि बीजेपी प्रवेश किसी शर्त के साथ नहीं हुआ है. बेटा गुरु खुशवंत विधानसभा चुनाव में आरंग से दावेदारी कर रहा है. टिकट देना या नहीं देना, ये पार्टी तय करेगी. बीजेपी ने किसी तरह का वादा नहीं किया है. लेकिन जब हम बीजेपी में होंगे, तो समाज के हित में काम करेंगे |

गुरु बालदास ने कहा कि कांग्रेस ने 2018 चुनाव के समय मुझसे कई वादे किए थे | भंडारपुरी के लिए, गिरौदपुरी के लिए कई वादे किए थे. विधानसभा का पहला सत्र जब हुआ, तब गिरौदपुरी के लिए पांच करोड़ स्वीकृत किया गया, लेकिन ये पैसा कहां गया, किसी को नहीं पता |

फर्जी प्रमाण पत्र के जरिए समाज के युवाओं ने नग्न प्रदर्शन किया. ये तो शर्मसार करने वाली बात है |पूरे देश के सामने ऐसी परिस्थिति बनाई गई. कांग्रेस सरकार ने कहा कि ये मामला बीजेपी सरकार के वक्त का था, लेकिन छानबीन समिति की रिपोर्ट पर सरकार ने कार्रवाई नहीं की |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html