मरवाही विधानसभा से गुलाब सिंह राज जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के विधायक प्रत्याशी होंगे.....

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-
जोगी कांग्रेस के संस्थापक स्व.अजीत जोगी के विरुद्ध 2018 में मरवाही से चुनाव लड़ चुके गुलाब सिंह राज को पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी बनाये जाने पर अमित जोगी ने कहा कि "मेरे पिता और मरवाही के कमिया अजीत जोगी के लिये मरवाही विधानसभा का हर एक घर, हर एक व्यक्ति से पारिवारिक रिश्ता रहा। जोगी-मरवाही एक नाम, एक परिवार है, यहां परिजनों के बीच मतभेद होते हैं, मनभेद नही। जब गुलाब सिंह राज ने मेरे पिता के विरुद्ध चुनाव लड़ा था तब भी जोगी से आशीर्वाद ले कर गए थे। गुलाब सिंह राज को प्रत्याशी बनाये जाने पर सबसे ज्यादा खुशी पापा को ही होती, क्योंकि गुलाब राज जी परिवार के हैं।


मैं दावा करता हूं कि गुलाब सिंह राज, अजीत जोगी के आशीर्वाद से रिकॉर्ड बहुमत से मरवाही विधानसभा का चुनाव जीतेंगे और मरवाही विधानसभा में जोगी के विकास कार्यों को आगे बढ़ाएंगे।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments