देश विदेश के अतिथि एवं वक्ता तीन दिवसीय विश्व संगीत कार्यक्रम में सिरपुर पहुंचे...

पुरातात्विक स्मारकों, समृद्ध परम्परा, सांस्कृतिक विरासत से समृद्ध सिरपुर में आयोजित तीन दिवसीय विश्व संगीति कार्यक्रम का शुभारम्भ 7 सितम्बर को बतौर मुख्य अतिथि राज्य शासन के वन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री मोहम्मद अकबर ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नागार्जुन फाउंडेशन सिरपुर के अध्यक्ष पूज्य भदन्त आर्य नागार्जुन सुरेई ससाई एवं कल्चरल सेंटर ऑफ एच.एच. दलाई लामा तिब्बत हाउस के डायरेक्टर गेशे दोरजी दामदुल ने किया। सी एस आई डी के अध्यक्ष नंदकुमार साय , पुरातत्वविद, नागपुर महाराष्ट्र लेखक डॉ. सत्यजीत चन्द्रिकापुरे, ट्रेव्हल एंड टूरिज्म विभाग महाराष्ट्र डायरेक्टर डॉ. प्रियदर्शी एम. खोब्रागड़े के विशिष्ट आतिथ्य में शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर अतिथियों का सिरपुर विकास प्रधिकरण के अध्यक्ष सतीश जग्गी ने स्वागत किया।

कार्यक्रम में पहुंचे की सी एसआईडी के अध्यक्ष नंद कुमार साय ने कहा कि सिरपुर हमारे प्राचीन इतिहास का प्रतिबिंब है। सिरपुर के तट पर ही ऐतिहासिक वैभव और संस्कृति का पूरा संसार है। कई साल पहले से ही दुनिया भर के लोग यहां आते जाते रहे हैं। आज श्रीपुर का वैभव देश दुनिया में चमक रहा है। सतीश जग्गी सिररपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष ने कहा कि आज इस गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन सिरपुर के ऐतिहासिक महत्व को देश दुनिया तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण आयोजन है। प्राधिकरण का गठन हालांकि वर्ष 2015 में किया गया लेकिन असली विकास 2018 के पश्चात हो रहा है। उन्होंने कहा कि अब प्राधिकरण के पास खुद का कार्यालय, अधिकारी ,स्टाफ और संसाधन है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के इच्छा अनुरूप सिरपुर के विकास में कोई कमी नहीं होगा। हम सिरपुर को वर्ल्ड हेरिटेज की ओर मान्यता दिलाने में आगे बढ़ रहे हैं। इस दौरान संगीति कार्यक्रम में अंचल सहित देश के विभिन्न स्थानो से अतिथि लोग पहुंचे हैं। कार्यक्रम 9 सितंबर तक जारी रहेगा।







.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments