जीएसटी टीम और ईडी ने ट्रांसपोर्ट संचालक के यहां से दस्तावेज किए जब्त...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
रायपुर- जीएसटी और ईडी ने खरोरा के श्रीजीत ट्रांसपोर्ट के संचालक हरविंदर सिंह भाटिया उर्फ राजा भाटिया को घेरा। मिली जानकारी के अनुसार दोनों विंग के अफसर रात करीब आठ बजे भाटिया के घर और समीपस्थ ग्राम केसला स्थित ऑफिस में भी दबिश दी है । करीब छह घंटे की पड़ताल के बाद आधी रात डेढ़ बजे टीमें मोबाइल समेत बड़ी संख्या में दस्तावेज जब्तकर लौटी है । इस कारोबारी के बारे में स्थानीय लोगों का कहना है कि बहुत कम समय में धनवान हुआ है।
भूपेश बघेल का ट्वीट-
मुझे लगा था पहले चरण का एक्ज़िट पोल कुछ दिनों बाद पता चलेगा | लेकिन साहेब ने आज सुबह ही बता दिया, सुबह-सुबह ED को मेरे नामांकन के दौरान मेरे साथ उपस्थित एवं मेरी निर्वाचन प्रक्रिया में आधिकारिक व्यय लेखक की भूमिका निभा रहे सुरेश धिंगानी के यहाँ ED को भेज दिया है | पाटन विधानसभा की जनता को डराने की ये कोशिश वैसी ही विफलता मिलेगी होगी जैसी कल 20 सीटों पर मतदान में भाजपा को मिली है। छत्तीसगढ़ियों को कमजोर और कायर मत समझो साहेब, अपना चावल खाते हैं, वो भी पूरे स्वाभिमान से |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments