google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

जीएसटी कलेक्शन 13 फीसदी बढ़कर 1.72 लाख करोड़ रुपये रहा....

Nov 2, 2023
1 min read






































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

नई दिल्ली- नवंबर माह की पहली तारीख को केंद्र सरकार की ओर से गुड न्यूज आई है। दरअसल, वित्त मंत्रालय ने बुधवार को अक्टूबर 2023 के जीएसटी संग्रह के आंकड़े जारी किए हैं। इन आंकड़ों में बताया गया है कि सकल माल एवं सेवा कर यानी जीएसटी कलेक्शन सालाना आधार पर 13 फीसदी बढ़कर 1.72 लाख करोड़ रुपये रहा है। बता दें कि अक्टूबर 2022 में सरकार ने 1.52 लाख करोड़ रुपये का जीएसटी कलेक्शन दर्ज किया था।


वित्त मंत्रालय ने जारी आंकड़ों में बताया कि अक्टूबर महीने में जुटाई गई जीएसटी अभी तक की दूसरी सबसे ज्यादा जुटाई गई जीएसटी है। इससे ज्यादा जीएसटी कलेक्शन इस साल के अप्रैल महीने में हुआ था। अप्रैल महीने में वित्त मंत्रालय ने 1.87 लाख करोड़ रुपये का जीएसटी जुटाया था। वित्त वर्ष 2023-24 में औसत सकल मासिक जीएसटी संग्रह अब 1.66 लाख करोड़ रुपये है, जो एक साल पहले की अवधि की तुलना में 11 प्रतिशत ज्यादा है।


अक्टूबर, 2023 के माह में ग्रॉस जीएसटी रेवेन्यू 1.72 लाख करोड़ रुपये है, जिसमें से 30,062 करोड़ रुपये केंद्रीय माल और सेवा कर (सीजीएसटी), 38,171 करोड़ रुपये राज्य माल और सेवा कर (एसजीएसटी)। इसके अलावा, 91,315 करोड़ रुपये का (इसमें 42,127 करोड़ रुपये माल के आयात पर जुटाए गए हैं) एकीकृत वस्तु एवं सेवा कर (आईजीएसटी), और 12,456 करोड़ रुपये का (माल के आयात पर एकत्र 1,294 करोड़ रुपये सहित) उपकर (सेंस) भी शामिल है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html