google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

ब्रेन डेड पेशेंट के लिए लीवर ट्रांसप्लांट के लिए डुमना तक बना ग्रीन कॉरिडोर....

Sep 22, 2023
2 min read











































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

बड़ेरिया मेट्रो प्राइम मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल द्वारा शुरू की गई अंगदान की मुहिम अब रंग ला रही है। अस्पताल के द्वारा किए गए अंगदान से संबंधित कार्यक्रमों से प्रेरित होकर मरीज और उनके परिजन अब अंगदान हेतु सार्थक पहल कर रहे हैं. एक ऐसा ही मामला सामने आया जबकि कंचन विहार विजयनगर में रहने वाले ६४ वर्षीय राजेश सराफ एवं उनके परिजन अंगदान करने के लिए राजी हुए और उन्होंने भोपाल के अस्पताल में भर्ती एक मरीज को लीवर दान करने का निर्णय लिया।

जिसके तहत शहर जबलपुर में ग्रीन कॉरिडोर बनाकर एक आदर्श स्थापित किया गया। गत दिवस विजयनगर निवासी रमेश सर्राफ जिनको ब्रेन ट्यूमर की परेशानी थी मंगलवार की रात बेहोशी की अवस्था में मेट्रो प्राइम हॉस्पिटल ले गए बीमारी के कारण उनके मस्तिष्क ने काम करना बंद कर दिया था और ब्रेन ट्यूमर की शिकायत के चलते दिमाग पर दबाव बढ़ने के कारण ब्रेन डेड हो गया था। ऐसे मरीज ब्रेन डेड मरीज कहलाते हैं जो कि अंगदान के लिए आदर्श विकल्प होते हैं. मेट्रो प्राइम हॉस्पिटल के डॉक्टरों द्वारा मरीज को तुरंत वेंटिलेटर पर रखा गया ताकि बाकी अंगों को बचाया जा सके तथा २४ घंटे उन्हें निगरानी में रखा गया जहां पर उनके सारे अंग काम कर रहे थे मरीज के बेटे पीयूष सराफ उम्र ४० वर्ष से चर्चा की गई जिन्होंने मरीज के छोटे भाई से चर्चा करके इस काम में पूरा सहयोग करने की सहमति दी इसको उपरांत तुरंत सारी औपचारिकताएं पूरी की गई जिसमें अंगदान के लिए बनी स्टेट कमिटी इंदौर को सूचित किया गया एक मरीज जो कि भोपाल में था और जिसको लीवर की सख्त आवश्यकता थी |


जिसकी बीमारी काफी हद तक बढ़ चुकी थी. दोनों का ब्लड ग्रुप समान पाए जाने पर भोपाल के अस्पताल द्वारा एवं मरीज के परिजनों द्वारा सहमति देने पर यह निर्धारित किया गया कि जबलपुर से ग्रीन कारीडोर बनाकर लीवर को ले जाया जाएगा इससे पहले मेट्रो प्राइम हॉस्पिटल में ऑपरेशन के द्वारा मरीज का लिवर निकाला गया तथा चार्टर्ड प्लेन के द्वारा भोपाल पहुंचाया गया जहाँ पर मरीज को वह लीवर प्रत्यारोपित अब किया जाएगा इसके लिए प्रशासन के द्वारा ग्रीन कॉरिडोर मेट्रो प्राइम अस्पताल से डुमना एयरपोर्ट तक बनाया गया और कुल ३० मिनट में लिवर प्लेन तक पहुंचाया गया। इस प्रक्रिया में जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन का सराहनीय सहयोग रहा। इस लीवर ऑपरेशन या ट्रांसप्लांट में मेट्रो प्राइम के डॉक्टर सुनील गुलाटी, डॉक्टर विशाल वडेरा, डॉक्टर हर्ष सक्सेना, डॉक्टर शैलेन्द्र राजपूत, डॉक्टर राजेश पटेल, और सुनील जैन, की भूमिका सराहनीय रही।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html