स्वच्छता अभियान हेतु ग्रीनआर्मी का विचार गोष्ठी संपन्न....

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-
रायपुर-ग्रीन आर्मी संस्था के द्वारा शहर की स्वच्छता को लेकर कल वृंदावन हॉल में एक वृहद सेमिनार का आयोजन किया गया | ग्रीनआर्मी मीडिया प्रभारी शशिकान्त यदु ने बताया कि संस्था द्वारा स्वच्छता हेतु रायपुर शहर से मुक्कड़ एवं सिंगल यूज पॉलिथीन को समाप्त करना मुख्य विषय रखा गया बताया है इस अवसर पर लगभग 15 लोगों ने अपने विचार रखें और इस समस्या से निजात पाने के लिए स्थाई समाधान बताएं। इस अवसर पर कार्यक्रम में मंच पर मोहन वल्यानी गुरदीप टुटेजा पुरुषोत्तम चंद्राकर लक्ष्य चौरे संस्थापक अमिताभ दुबे एवं लगभग 100 सदस्यगण उपस्थित रहे।
सभी वक्ताओं ने इस विषय पर अपने-अपने विचार दिए जिसमें प्रमुख रूप से डॉ हितेश दीवान ने स्कूल और कॉलेज को इस अभियान से जोड़ने की बात कही
तरुण शर्मा-प्लास्टिक से होने वाले कैंसर के बारे में बताया,
गुरदीप टुटेजा- ग्रीन आर्मी इस संबंध में स्थाई कदम उठाएगी,
पुरुषोत्तम चंद्राकर-बाजार बाजार गली-गली जाकर इसके लिए जन जागरण करने की बात कही। भारती श्रीवास्तव-प्लास्टिक एक राक्षस है यह चारो तरफ से प्रहार कर रही है इसलिए हमें भी इसके लगाम हेतु चारो तरफ से प्रहार करना होगा |
झीट स्कूल की प्रिंसिपल रानी शर्मा- बच्चों को सिखाएंगे तो बच्चों को देखकर बड़े सीखेंगे।
डॉ गोपा शर्मा-महिलाओं की इसमें विशेष भूमिका रहती है अतः हमें महिलाओं को इस हेतु प्रशिक्षित करना चाहिए,
मोनिका बागरेच-हमें इसके लिए अल्टरनेटिव दोना पत्तल कागज एवं लकड़ी के कटोरी गिलास चम्मच चम्मच इन सब पर ध्यान देना चाहिए।
आर एन शर्मा-प्लास्टिक का समापन नही हुआ तो आने वाली पीढ़ी नही रहेगी, यह सीधा हमारे जीन्स में असर डाल रहा है।
हितेंद्र साहू - इच्छा तो सबका है केवल इरादा की कमी है, हमे इस विषय में चिंता नही चिंतन की जरूरत है।
छोटे लाल साहू-प्लास्टिक मुक्ति हेतु इसका उपयोग न हो इसलिए हमें आचरण एवँ व्यहवार बदलाव की आवश्यकता है।
एस पी साहू-गाय को हम माता का दर्जा देते है और हमारे पॉलीथिन उपयोग के कारण ही गाय की मृत्यु हो रही।

इस अवसर पर विशेष रूप से योगदान हेतु डॉ गोपा शर्मा शिक्षिका एवं शशिकांत यदु जी मीडिया प्रभारी का साल श्रीफल देकर सम्मान किया गया एवं उनके योगदान को सराहा गया। संस्थापक अमिताभ दुबे ने अंत में कहा कि इसके लिए हम एक व्यापक रणनीति बना रहे हैं और उसपर लगातार कार्य करेंगे जैसे कि प्रत्येक महीने विचार गोष्ठी का आयोजन होगा जिसमें समस्या जानने के बाद उसका निदान किया जाएगा | व्यक्तिगत स्तर पर खुले में कचरा नहीं फेंकने एवं पॉलीथिन का उपयोग नहीं करने का संकल्प लिया जाएगा। आज के कार्यक्रम में ग्रीनआर्मी के पदाधिकारी, सदस्य एवँ शहरवासी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। जिसके लिये संस्था संस्थापक अमिताभ दुबे ने आभार व्यक्त किया है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments