google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

ग्रीन आर्मी देवपुरी जोन का शपथ ग्रहण संपन्न...

Dec 21, 2023
2 min read






































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-

  • जोन कर रही निरंतर पर्यावरण संरक्षण संवर्धन वृक्षारोपण का कार्य।

ग्रीन आर्मी देवपुरी जोन का शपथ ग्रहण समारोह कल डाल्फिन ज्वेलों क्लब हाउस में सफलता पूवर्क संपन्न हुआ। पदाधिकारीयों में मुख्य रूप से ज़ोन प्रभारी संजय भौमिक मार्गदर्शक हेमंत ठाकुर जी अध्यक्ष गज मोहन साहू उपाध्यक्ष मुकेश राणा धर्मेन्द्र शुक्ला भवतोष मित्रा अंशुमन पांडेय नीरज तिवारी सचिव सुनील कर्मकार सह सचिव कन्हैया लाल सोनी समीर चटर्जी महिला प्रकोष्ठ प्रभारी पार्वती ध्रुव ग्रीन विंग प्रभारी भवतोष मित्रा वाइट विंग प्रभारी पन्ना लाल नायक ब्लू विंग प्रभारी मुकेश राणा मीडिया प्रभारी धर्मेन्द्र शुक्ला ने शपथ ग्रहण करते हुए पर्यावरण संरक्षण हेतू वचन बöता दोहराई। जोन प्रभारी संजय भौमिक की कुशलम मंच संचालन द्वारा अतिथियों को स्वागत गुलाब गुलदस्ता प्रदान कर किया गया ।

इस अवसर पर सेंट्रल कोर कमिटी से अध्यक्ष मोहन वल्यानी गुरदीप टूटेजा हरदीप कौर शशीकांत यदु अतिथि स्वरूप मुख्य रूप से उपस्थित रहे। जोन सचिव सुनील कर्मकार द्वारा संपूर्ण वर्ष का आय-व्यय ब्योरा प्रस्तुत करते हुए वर्ष के दौरान किये गये संपूर्ण गतिविधियों की जानकारी प्रदान की गई ।

देवपुरी जोन अध्यक्ष गजमोहन साहू (सुबेदार रिटायर्ड) ने बताया कि देवपुरी जोन द्वारा प्रत्येक दिन सुबह वृक्षों की देख रेख अनवरत किया जा रहा जोन सदस्यों द्वारा प्रत्येक अलग- अलग क्षेत्रों में जाकर पेड़ की डहनीयों की छटाई, वृक्षारोपण, पानी तराई, आदी कार्य किया जाता है मुख्य रूप से हिमालय हाईटस के सामने डेंस फारेस्ट के आधा हिस्सों मे पौधारोपण, एक अक्टूबर स्वच्छ भारत मिशन के तहत सफाई, हिमालय हाईटस के समाने, कमलविहार सेक्टर आठ में पौधारोपण, एवं डेंस फारेस्ट की भूमी लेवलींग, देवपुरी में साफ सफाई, पर्यावरण दिवस पर डाल्फिन ज्वेलो में पौधारोपण, आमातालाब में कटीले कांटो की सफाई दिव्य पिपल का देख रेख और विभिन्न स्थानों पर आवश्यकता अनुसार पेडों की डहनीयों का छंटाई कार्य को अंजाम दिया गया है शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर भारती श्रीवास्तव मोनीका बागरेचा दुर्गा जैन किर्तनदिप राहुल वर्मा डाल्फिन ज्वेलों के स्थानीय निवासी एवं पर्यावरण प्रेमीगण मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

ग्रीन आर्मी देवपुरी जोन का यह कार्य दैनिक दिनचर्या में शामिल है। शपथ ग्रहण समारोह के सफल आयोजन हेतू ग्रीन आर्मी देवपुरी जोन अध्यक्ष गजमोहन साहू (सुबेदार रिटायर्ड भारतीय सेना जूनीयर कमीशन आफीसर) ने सबका आभार व्यक्त किया है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html