google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

रायपुर में परिवर्तन यात्रा का भव्य स्वागत...

Sep 27, 2023
3 min read










































































पत्रकार अमृतेश्वर की कलम से:-

  • ढोल नगाड़े, पुष्प वर्षा अथाह जन समूह ने परिवर्तन यात्रा का स्वागत किया....

  • जगह जगह ,बुलडोजर पर चढ़कर लोगो ने किया स्वागत,आरती उतारकर,लड्डू और फलों से तोलकर अरुण साव का किया गया स्वागत....

  • भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव बोले,परिवर्तन यात्रा को मिले जनता के प्यार ने सुनिश्चित किया छत्तीसगढ़ में परिवर्तन तय है....

भाजपा की परिवर्तन यात्रा 50 विधानसभाओं का दौरा करके रायपुर पहुंची।यात्रा के रायपुर पहुंचते ही यात्रा का भव्य स्वागत किया गया।परिवर्तन रथ में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव,पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल,सांसद सुनील सोनी,पूर्व मंत्री राजेश मूणत सहित वरिष्ठ नेताओं रायपुर की चारो विधानसभाओं में भ्रमण किया।50 से ज्यादा स्थानो में कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश और उत्साह के परिवर्तन रथ का स्वागत किया।


2 दर्जन से ज्यादा स्थानो पर यात्रा का बुलडोजर से स्वागत....


कांग्रेस राज में छत्तीसगढ़ में हो रहे अपराधो का विरोध करते हुए भाजपा की परिवर्तन यात्रा का स्वागत बुलडोजर से फूल बरसाकर लगभग 2 दर्जन स्थानो पर हुआ।कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए और कहा की छत्तीसगढ़ में पुनः कानून का राज लाने भाजपा की सरकार जरूरी है।


आम जनता ने हाथ हिलाकर और विक्ट्री का साइन दिखाकर परिवर्तन सुनिश्चित किया...


यात्रा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव जब जनता का अभिवादन कर रहे थे तब लोग विक्टरी के साइन से उनका अभिवादन स्वीकार कर रहे थे जनता के रुझान और उनके चेहरे की मुस्कुराहट ने बताया की अब वो छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार ला रहे है।

कुल 80 से ज्यादा स्थानो पर भव्य मंचो से स्वागत.....


मंगलवार राजधानी रायपुर पहुंची परिवर्तन यात्रा का रायपुर शहर के अलग अलग 80 स्थानों पर स्वागत किया गया 80 से अधिक स्थानों पर मंच लगाया गए एवं भाजपा और उसके सभी मोर्चा प्रकोष्ठों सहित सामाजिक संगठनों , व्यापारिक संघों , युवा मंचो और गणपति के पंडाल के सदस्यों द्वारा यात्रा का स्वागत किया गया हर मंच से यात्रा पर पुष्प वर्षा की गई आतिशबाजी की गई भनपुरी , आमापारा , आश्रम , लाखेनगर , नेताजी चौक सहित कई जगह


कहीं पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव को फल और फूलों से तोला गया तो कहीं पर आरती उतारकर महिलाओं ने उसका स्वागत किया। जगह जगह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के बड़े-बड़े कट आउट लेकर लोगों ने यात्रा का स्वागत किया।


छत्तीसगढ़ में परिवर्तन तय :अरुण साव....


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने इस अवसर पर कहा परिवर्तन यात्रा को मिले रिस्पॉन्स से यह तय हो गया है कि आने वाले समय में छत्तीसगढ़ में फिर से भाजपा की सरकार आने वाली है लोगों ने छत्तीसगढ़ में अपराधों को रोकने ,फिर से एक विकासशील छत्तीसगढ़ बनाने के लिए भाजपा को लाने का निर्णय कर लिया है।

परिवर्तन यात्रा की झलकियां....


  • भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के नेतृत्व में राजधानी पहुंची भाजपा की परिवर्तन यात्रा का अभूतपूर्व जोशोखरोश के साथ शानदार स्वागत किया गया। राजधानी के 80 स्थानों पर परिवर्तन यात्रा पर पुष्पवर्षा हुई और आतिशी इस्तकबाल किया गया।

  • परिवर्तन रथ लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव जैसे ही नगर सीमा में दाखिल हुए, गगनभेदी नारों के साथ सभी परिवर्तन यात्रियों का स्वागत करने जनसामान्य की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

  • नगर के प्रवेश द्वार पर जनसैलाब देख कर साव की आंखें भावातिरेक से भर उठीं। उन्होंने भारत माता की जय, छत्तीसगढ़ महतारी की जय के साथ नारा बुलंद किया- अउ नई सहबो, बदल के रहिबो। उनके साथ जनता ने एक सुर में कहा- बदल के रहिबो।

  • परिवर्तन यात्रा के आगमन पर सामने आए उत्साह को देखते हुए 80 बरस के बुजुर्ग रामलाल ने कहा कि 77 की जनता लहर याद आ गई। तब जनता ऐसे ही परिवर्तन के लिए तड़प रही थी और कांग्रेस को देश भर से उखाड़ फेंका था।

  • 73 साल की बुजुर्ग माता दुलारिन ने कहा कि उन्हें 2003 का मंजर नजर आ रहा है। तब भाजपा की परिवर्तन यात्रा का ऐसा ही उत्साह छत्तीसगढ़ में हर जगह था। उन्होंने कहा कि आज तय हो गया है कि महिलाओं को सुरक्षा न देने वाली सरकार जाने वाली है।

  • इस मौके पर अपने साथियों के साथ परिवर्तन यात्रा का स्वागत करने आये 23 बरस के युवा प्रदीप ने कहा कि पीएससी के घोटालेबाजों को सबक सिखाने का समय आ गया है।

  • भीड़ में शामिल युवतियां भी पूरे उत्साह के साथ नारे लगा रही थीं कि अउ नई सहिबो। बेटियों की सुरक्षा न करने वाली धृतराष्ट्र सरकार ल बदल के रहिबो।

भाजपा की परिवर्तन की यात्रा में राजधानी में किए गए स्वागत में मुख्य रुप से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, पूर्व मंत्री वरिष्ठ भाजपा नेता ,बृजमोहन अग्रवाल सांसद सुनील सोनी, यात्रा प्रभारी शिवरतन शर्मा,सह प्रभारी महेश गागड़ा ,पूर्व मंत्री राजेश मूणत जिला अध्यक्ष जयंती पटेल महामंत्री सत्यम दुआ सहित वरिष्ठ नेतागण माजूद रहे।


 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html