google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

सरकार कुत्तो के इन नस्ल को करेगी बैन...

Sep 30, 2023
2 min read






































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

देश के अलग-अलग इलाकों से कुत्तों द्वारा इंसानों पर हमले की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। कई मामलों में तो पीड़ितों को अपनी जान से भी हाथ धोना पड़ा है। ऐसी ही घटनाओं को देखते हुए गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने शुक्रवार को कहा कि उनकी सरकार इंसानों पर हमला करने वाले कुत्तों की कुछ नस्लों पर प्रतिबंध लगाएगी। सीएम ने कहा कि लोगों के घर में कुत्ते हैं, लेकिन वे उन्हें टीका नहीं लगवाते हैं। बता दें कि 2 महीने पहले उत्तरी गोवा के तालेगाओ में एक घटना घटी थी, जिसमें एक कुत्ते ने गेट से कूदकर एक बच्चे पर हमला कर दिया था।


सीएम सावंत ने पणजी में 'रेबीज मुक्त गोवा स्टैटिक प्वाइंट वैक्सिनेशन कैंपेन' का उद्घाटन करने के बाद कहा, ‘कुत्ते के हमले में घायल हुआ बच्चा 4-5 दिन तक गोवा मेडिकल कॉलेज में भर्ती रहा। मैं वैक्सिनेशन करने की अपील करता हूं। कुछ नस्लों पर हम प्रतिबंध लगाना चाहते हैं। हम ऐसी नस्लों को अपने यहां नहीं चाहते, जो सीधे इंसानों पर हमला करते हैं।’ मुख्यमंत्री ने कहा कि कुत्तों के कारण दोपहिया वाहन भी दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं, इसलिए उनकी आबादी को नियंत्रण में लाया जाना चाहिए। सीएम ने कहा कि सरकार का इरादा रेबीज को खत्म करने का है।


सीएम ने कहा कि लोगों की भागीदारी के जरिए ही गोवा को रेबीज मुक्त बनाया जा सकेगा। उन्होंने कहा, ‘स्टैटिक प्वाइंट टीकाकरण अभियान का उद्देश्य राज्य के प्रत्येक कुत्ते को टीका लगाना है, जिसमें लोगों को मिशन रेबीज के हितधारकों के साथ सहयोग करना होगा जो घर-घर जाएंगे।’ मुख्यमंत्री ने लोगों से अपने कुत्तों को वैक्सीन लगवाने का आग्रह किया है और कहा है कि बाहरी राज्यों से कुत्तों को लाते समय वैक्सिनेशन कराकर सावधानी बरतें। सीएम ने कहा कि हम देश में पहले रेबीज मुक्त राज्य बन गए हैं, लेकिन हमारा काम अभी खत्म नहीं हुआ है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html