किसानों को कर्ज के जाल से बाहर निकाले सरकार -भगवानू...

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-
मृतक किसान हीरू बढ़ाई के कर्ज माफ कर आश्रितों को 10 लाख मुआवजा देने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से माँग...
रायपुर, छत्तीसगढ़, दिनांक 16.12.2023। नारायणपुर जिले के कुकड़ाझोर गांव के किसान के द्वारा सरकारी कर्ज वसूली का नोटिस मिलने के बाद आत्महत्या किए जाने की घटना पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के मुख्य प्रवक्ता अधिवक्ता भगवानू नायक ने छत्तीसगढ़ के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से न्याय हित में नारायणपुर के मृतक किसान स्व हीरू बढ़ाई के कर्ज माफ कर आश्रितों को तत्काल 10 लाख मुआवजा प्रदान करने की माँग किया है। उन्होंने कहा चुनाव के समय दोनों राष्ट्रीय दलों के द्वारा किसानों के हित में बड़े बड़े वादे और दावे करती है, धान खरीदी, किसानों की आय दुगुनी करने से लेकर कर्ज माफी की बात होती है लेकिन सरकार भले बदल जाती है पर किसानों की स्थिति नहीं बदलती है। उन्होंने कहा उक्त घटना से सबक लेते हुए छत्तीसगढ़ के किसानों को कर्ज के जाल से बाहर निकालने के लिए नई सरकार एक एक्शन प्लान तैयार करे और छत्तीसगढ़ के किसानों को कर्ज मुक्त करने की दिशा में ठोस कदम उठाते हुए उन्हें राहत प्रदान करे। ज्ञात हो कि अपने बेटे की शादी करने की तैयारी बीच कर्ज के बोझ में दबा छत्तीसगढ़ का एक अन्नतदाता किसान मृतक स्व हीरू बढ़ाई के खेत में कीटनाशक दवाई सेवन करने से दुखद मृत्यु हो गई। मृतक के घर में खुशियां मातम में बदल गई जो बहुत ही दुखद।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments