google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

दिवाली पर तोहफा देने जा रही सरकार, साल में दो मुफ्त सिलेंडर...

Oct 17, 2023
1 min read









































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ - लखनऊ- बीजेपी ने चुनाव के दौरान अपने घोषणा पत्र में महिलाओं के लिए साल में दो मुफ्त सिलेंडर देने का ऐलान किया था | जिसकी शुरुआत अब करीब डेढ़ साल बाद इस दिवाली से होने जा रही है | यूपी के मुख्य सचिव ने इस योजना से संबंधित प्रस्ताव पर विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।


बता दें कि उत्तर प्रदेश में करीब एक करोड़ 75 लाख उज्जवला योजना के तहत वाले गैस कनेक्शन (Ujjwala Yojana Gas Connection) हैं | इस बार दिवाली के मौके पर पहली बार मुफ्त सिलेंडर का पैसा इन गैस कनेक्शन धारकों के खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर यानी डीबीटी के जरिए भेजा जाएगा |


सोमवार को लखनऊ में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में इस पर फैसला लिया गया है |

फैसले के पहले बाकायदा एक प्रेजेंटेशन मुख्य सचिव को दिया गया था और इस मद में सरकार ने पैसे का इंतजाम भी किया है | खाद्य एवं रसद विभाग के इस प्रस्ताव पर जल्द ही कैबिनेट की मंजूरी ली जाएगी |


उज्ज्वला योजना की लाभार्थी महिलाओं को दिवाली से पहले एक LPG सिलेंडर मुफ्त दिया जाएगा |इसी तरह एक मुफ्त सिलेंडर होली में भी दिया जाएगा |


बीजेपी ने पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान अपने घोषणा पत्र में उज्ज्वला योजना की लाभार्थी महिलाओं को होली और दिवाली पर मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर देने का ऐलान किया था | इसके लिए बीते साल उज्ज्वला लाभार्थियों को होली और दिवाली पर मुफ्त गैस सिलेंडर देने के लिए बजट में 3300 करोड़ रुपये से ज्यादा का प्रावधान किया गया था |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html