G-20 समिट के लिए सरकार ने 18 करोड़ रुपये में किराये पर ली 20 कारें....जाने इसकी वजह

भारत पहली बार जी-20 समिट (G20 Summit) का आयोजन कर रहा है. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन सहित दुनियाभर के बड़े लीडर इसका हिस्सा होने वाले हैं | आयोजन को लेकर सरकार बड़े स्तर पर तैयारियां कर रही है | अब तैयारियां अंतिम पड़ाव पर हैं क्योंकि जी-20 समिट की तारीख करीब हैं | 9 और 10 को इसका आयोजन हो रहा है | इससे पहले सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर लिए गए हैं. आने वाले नेताओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सरकार ने 20 बुलेटप्रूफ कारें (Bulletproof Cars) किराए पर ली हैं |
रिपोर्ट्स के अनुसार, सरकार ने 18 करोड़ रुपये के किराये पर 20 बुलेट प्रूफ कारें लीज पर ली हैं|वहीं, पीआईबी फैक्ट चेक की ओर से ट्वीट किया गया, "भारत सरकार ने जी-20 के दौरे पर आए नेताओं की सुरक्षा जरूरतों को पूरा करने के लिए 18 करोड़ रुपये में 20 ऑडी बुलेट रेसिस्टेंट कारें लीज पर ली हैं | कोई कार नहीं खरीदी गई | बीआर कारों का प्रावधान सभी HoS/HoG यात्राओं के लिए स्टैंडर्ड प्रोटोकॉल प्रक्रिया है |"






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments