google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

सरकार ने छत्तीसगढ़ में आईपीएस अफसरों को दिया ये तोहफा....

Jan 31, 2024
2 min read




































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

रायपुर - छत्तीसगढ़ में आईपीएस अफसरों को सरकार ने तोहफा दे दिया है. मंत्रालय में आज चीफ सिकरेट्री अमिताभ जैन की अध्यक्षता में हुई विभागीय प्रमोशन कमेटी की बैठक में इन अधिकारियों के प्रमोशन को लेकर निर्णय लिया गया और खबर है कि जल्द ही प्रमोशन से जुड़ा आदेश भी जारी कर दिया जाएगा. जनवरी महीने की शुरुआत में बड़ी संख्या में IAS अधिकारियों का प्रमोशन किया गया था, लेकिन आईपीएस अधिकारियों को पदोन्नति नहीं मिली थी |


आज मंत्रालय में हुई विभागीय प्रमोशन कमेटी की बैठक में आखिरकार IPS अधिकारियों के प्रमोशन पर मुहर लगा दी गई. मिली जानकारी के अनुसार, इन अधिकारियों में 2006 बैच के तीन, 2010 बैच के तीन और 2011 बैच के दो IPS का नाम शामिल हैं. गौरतलब है कि 2006 बैच आईजी, 2010 बैच डीआईजी और 2011 बैच को सलेक्शन ग्रेड देने का प्रस्ताव था. चूकि इन अफसरों के खिलाफ कोई प्रकरण नहीं था, लिहाजा डीपीसी ने सभी के नामों पर मुहर लगा दी है |


इन अधिकारीयों की पदोन्नत्ति पर DPC ने लगाई मुहर

  • 2006 बैच के IPS मयंक श्रीवास्तव, आरएन दास और बीएस ध्रुव DIG से प्रमोट कर IG बनाया गया है.

  • 2010 बैच के IPS अभिषेक मीणा, सदानंद और गिरिजाशंकर जायसवाल को DIG के पद पर प्रमोट किया गया है. 

  • 2011 बैच के IPS संतोष सिंह और इंदिरा कल्याण ऐलेसेला को सलेक्शन ग्रेड पर प्रमोट किया गया है. इन अधिकारियों का पदनाम बदलकर अब SSP हो जाएगा.

इस बार एडीजी प्रमोशन के लिए कोई आईपीएस पात्र नहीं था, इसलिए एडीजी पद पर किसी को प्रमोट नहीं किया जा सका. प्रमोशन के लिए इन IPS अधिकारियों के नामों पर विभागीय प्रमोशन कमेटी से हरी झंडी मिलने के बाद अब अनुमोदन के लिए नोटशीट मुख्यमंत्री के पास जाएगी. जिसके बाद इसका आधिकारिक आदेश जारी होगा |


प्रमोशन प्राप्त अधिकारियों में मयंक श्रीवास्तव इस समय डेपुटेशन पर जनसंपर्क आयुक्त की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। वहीं, आरएन दास एसआईबी और बीएस ध्रुव डीआईजी सीएएफ बस्‍तर के पद पर हैं। अभिषेक मीणा पीएचक्‍यू में हैं। सदानंद रायगढ़ के एसएसपी हैं तो संतोष सिंह बिलासपुर और इंदिरा कल्याण ऐलेसेला सूरजपुर के एसपी हैं।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html