google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

सरकारी कर्मचारियों ने की डीए और एरियर्स देने की मांग...

Oct 21, 2023
1 min read









































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

रायपुर- छत्तीसगढ़ में कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने एक पत्र लिखकर कर्मचारियों को डीए और एरियर्स देने की मांग की है। इसके लिए फेडरेशन ने मुख्य सचिव को पत्र लिखा है। पत्र में दीपावली त्यौहार का जिक्र किया और कहा है कि आगामी महापर्व से पहले कर्मचारियों-अधिकारियों के साथ पेंशनर्स को 4 फीसदी महंगाई भत्ता और सातवें वेतनमान के एरियर्स की अंतिम किश्त का भुगतान किया जाए।


छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा ने अपने पत्र में लिखा है कि दीपावली राष्ट्रीय त्यौहार होने के कारण उक्त पर्व को उत्साह पूर्वक मनाने के लिए अन्य माह की भांति कर्मचारियों को अतिरिक्त आर्थिक व्यय का सामना करना पड़ता है। यह पर्व नवंबर माह के मध्य सप्ताह में होने के कारण कर्मचारियों एवं पेशनरों को दिवाली के पूर्व वेतन के अतिरिक्त राशि की आवश्यकता होगी, ताकि वे अपने इस राष्ट्रीय त्यौहार को उल्लास पूर्वक मना सकें।


छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन अनुरोध करता हैं कि दीपावली महापर्व के पूर्व प्रदेश के कर्मचारी अधिकारियों एवं पेंशनरों को केन्द्रीय कर्मचारियों की भांति शेष 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता एवं सातवें वेतनमान के एरियर्स की अंतिम किश्त निर्वाचन आयोग से अतिशीघ्र अनुमति लेकर भुगतान करने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने का कष्ट करेंगे। ताकि इस राष्ट्रीय त्यौहार को हर्षोउल्लास के साथ मनाया जा सकें।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html