कान्हा की शिकायत लेकर थाने पहुंची गोपियां, कोतवाली प्रभारी ने मुस्कुराते हुए दिए उपहार..

उत्तर प्रदेश पुलिस के सामने अकसर हाई प्रोफाइल मामलों की शिकायत आती रहती है। लेकिन क्या हो जब किसी थाने में सीधे भगवान की ही शिकायत लेकर कोई पहुंच जाए। शिकायत भी उसकी आई जो वाकई बहुत नटखट और भांति-भांति की लीलाएं करता है। दरअसल, यूपी के बागपत के खेकड़ा थाना क्षेत्र के एक प्राइवेट किड्स स्कूल में जन्माष्टमी पर्व बड़े हर्ष उल्लास से मनाया गया। इसी बीच जन्माष्टमी पर्व के मौके पर सभी गोपियां, ग्वाले, राधा और कृष्ण का रूप रखे छोटे-छोटे बच्चे खेकड़ा थाने में कान्हा की रिपोर्ट लिखाने पहुंच गए।
खेकड़ा थाने पहुंचकर गोपियों ने कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार शर्मा से कान्हा की शिकायत की। उन्होंने कहा कि कान्हा उनकी मटकी फोड़ता है और सारा माखन चुरा कर खा जाता है। गोपियों और ग्वालों की शिकायत सुनकर खेकड़ा कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार शर्मा मुस्कुराए और उन्होंने सभी गोपियों और ग्वालों को चॉकलेट देकर संतुष्ट किया। इतना ही नहीं अब जब बच्चों ने कान्हा की शिकायत थाने में की तो कोतवाली प्रभारी के तौर पर राकेश कुमार शर्मा को संज्ञान तो लेना ही था। लिहाजा उन्होंने बच्चों से कहा कि वह यशोदा मईया तक कान्हा की शिकायत जरूर भेजेंगे।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments