google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

गोपाल विट्टल ने सुविधाजनक और बढ़िया कनेक्टिविटी के लिए ग्राहकों से ई-सिम्स अपनाने पर विचार करने का

Nov 21, 2023
2 min read




































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से :-

  • ग्राहकों को ई-सिम्स अपनाने पर विचार करने का आग्रह किया.

भारती एयरटेल के सीईओ और एमडी गोपाल विट्टल ने आज एक कस्टमर लैटर में एम्बेडेड सिम (ई-सिम) के साथ मोबाइल टेक्नोलॉजी में प्रगति पर जोर दिया है

इंटरकनेक्टेड डिवाइस के मौजूदा दौर में ई-सिम्स निर्बाध कनेक्टिविटी प्रदान कर सकते हैं

नई दिल्ली, 21 नवंबर, 2023: भारत के अग्रणी दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में से एक भारती एयरटेल ('एयरटेल) ने आज एक कस्टमर लैटर में एम्बेडेड सिम (ई-सिम) के साथ मोबाइल टेक्नोलॉजी में प्रगति पर जोर दिया और एयरटेल यूजर्स को ई-सिम्स पर शिफ्ट करने के लिए प्रोत्साहित किया। भारती एयरटेल ने ई-सिम अपग्रेड प्रक्रिया को एयरटेल थैंक्स ऐप के माध्यम से सुव्यवस्थित किया है, जिससे सामान्य सिम से ई-सिम पर शिफ्ट होना आसान हो गया है।

ई-सिम किसी के भी सामान्य सिम कार्ड का एक ऑनलाइन विस्तार है, जो किसी के फोन पर भौतिक रूप से सिम कार्ड की एक्सेस की आवश्यकता को समाप्त करता है। आज की डिजिटल फर्स्ट जीवनशैली में और स्मार्ट वियरेबल्स, स्मार्टफोन आदि के ई-सिम एनेबल्ड नए मॉडलों की बढ़ती पहुंच के साथ सामान्य सिंम से ई-सिम पर शिफ्ट होना कई डिवाइसेज के बीच निर्बाध कनेक्टिविटी प्रदान कर सकता है।

कस्टमर लैटर में भारती एयरटेल के एमडी और सीईओ गोपाल विट्टल ने कुछ उदाहरण दिए हैं, जहां ई-सिम्स यूजर्स के लिए बहुत उपयोगी सिद्ध हुए हैं। जैसे कि सुबह की सैर के लिए जाते समय अब एयरटेल ई-सिम यूजर्स केवल अपनी स्मार्टवॉच पहन सकते हैं और मोबाइल फोन को अपने साथ ले जाने की आवश्यकता के बिना उससे कनेक्ट हो सकते हैं। इस प्रकार ई-सिम्स मोबाइल फोन की छीना-झपटी या चोरी के खिलाफ भी मददगार साबित होते हैं, क्योंकि इससे अपराधियों के लिए चोरी हुए डिवाइस से सामान्य सिम की तुलना में ई-सिम को डिस्कनेक्ट करना अधिक कठिन हो जाता है, जिससे खोया या चोरी हुआ फोन भी आसानी से खोजा जा सकता है। ई-सिम्स ग्राहकों को एक सिम और डिवाइस पर कई मोबाइल फोन नंबरों का उपयोग करने की सुविधा प्रदान करते हैं और एक डिवाइस से दूसरे डिवाइस पर स्विच करने को आसान व निर्वाध बनाते हैं।

एयरटेल ने ग्राहकों के लिए ई-सिम पर शिफ्ट करने को ज्यादा से ज्यादा आसान बनाने की कोशिश की है। एयरटेल के सीईओ ने इस बात पर प्रकाश डाला कि ई-सिम फीचर को सपोर्ट करने वाले सभी डिवाइस एयरटेल ई-सिम के साथ अच्छे से काम करते हैं। ग्राहक एयरटेल थैंक्स ऐप के माध्यम से एक सामान्य सिम को आसानी से ई-सिम में बदल सकते हैं।

एयरटेल थैंक्स ऐप गूगल प्ले स्टोर और एपत्न आईओएस ऐप स्टोर्स, दोनों पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। स्मार्टफोन या स्मार्टवॉच के लिए ई-सिम्स और चरण-दर-चरण शिफ्ट होने की प्रक्रिया के बारे में अधिक जानकारी के लिए एयरटेल ग्राहक www.airtel.in/esim पर विजिट कर सकते हैं। एयरटेल ई-सिम प्रोफाइल को डाउनलोड करने और एनेबल होने के तुरंत बाद ही एक्टिवेट करके बढ़िया कनेक्टिविटी सुनिश्चित करता है। अधिक विवरण और एयरटेल ई-सिम कार्ड संबंधी अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों के जवाब के लिए आप दिए गए यूआरएल पर विजिट

कर सकते हैं।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html