गूगल बंद कर रहा है जीमेल का एचटीएमल व्यू, 2024 से नहीं होगा एक्सेस....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
सर्च इंजन गूगल अपने दस साल पुराने एक फीचर एचटीएमल व्यू को बंद करने जा रहा है। कंपनी ने ऐलान कर दिया है कि जीमेल के बेसिक एचटीएमल व्यू को जनवरी 2024 से बंद कर दिया जाएगा। दरअसल जीमेल का बेसिक एचटीएमल व्यू यूज़र्स को अपने ईमेल को बिना किसी परेशानी के देखने की अनुमति देता है। जीमेल का ये फीचर 10 साल से ज़्यादा पुराना है। गूगल ने अपने सपोर्ट पेज को अपडेट कर दिया है, जिससे डेडलाइन खत्म होने के बाद जीमेल अपने आप स्टैंडर्ड व्यू पर स्विच हो जाएगा। कंपनी ने जीमेल यूज़र्स को इसकी जानकारी देने के लिए हुए एक नोटिफिकेशन ईमेल भी भेजा है।
कंपनी ने ईमेल में लिखा है, ‘डेस्कटॉप वेब और मोबाइल वेब के लिए जीमेल बेसिक एचटीएमल व्यू जनवरी 2024 की शुरुआत से डिसेबल हो जाएगा।’ जब यूज़र्स एचटीएमल वर्जन को इस्तेमाल करने की कोशिश करते हैं तो गूगल एक मैसेज दिखाता है जिसमें कहा गया है कि वर्जन को ‘धीमे कनेक्शन और पुराने ब्राउज़र’ के लिए डिज़ाइन किया गया है और आपसे यह कंफर्म करने के लिए कहता है कि आप स्टैंडर्ड वर्जन का इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं।
बता दें कि एचटीएमल वर्जन में चैट, स्पेल चेकर, सर्च फिल्टर, कीबोर्ड शॉर्टकट और रिच फ़ॉर्मेटिंग जैसी कई सुविधाएं नहीं मिलती हैं। हालांकि, ये उन स्थितियों में काम का है जब आप कम कनेक्टिविटी वाले क्षेत्र में हैं या बिना किसी अडिशनल सुविधाओं के केवल ईमेल देखना चाहते हैं। फिलहाल यह अब तक स्पष्ट नहीं है कि क्या गूगल कम कनेक्टिविटी के लिए कोई दूसरा मोड जोड़ने की योजना बना रहा है। गूगल ने हाल ही में गूगल पॉडकॉस्ट को बंद करने की भी घोषणा की थी।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments