google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

फास्टैग उपभोक्ता के लिए खुशखबरी, जल्द करा ले ये काम, 31 जनवरी से बदल जाएंगे ये नियम...

Jan 17, 2024
1 min read




































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

नई दिल्ली- अगर आपके पास गाड़ी है और उसपर फास्टैग लगा हो तो आपके लिए ये जरूरी खबर है. क्योंकि नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने  वन व्हीकल, वन फास्टैग कैंपेन की शुरुआत की है. इसके तहत Fastag को लेकर एक बड़ा नियम बदला जा रहा है. दरअसल, एनएचएआई 31 जनवरी से बाद से ऐसे फास्टैग को कैंसिल कर देगा जिनकी अभी तक KYC नहीं हुई है. ऐसे में आपका फास्टैग तो खराब होगा ही आपको दोगुना टोल टैक्स भी देना पड़ेगा. यही नहीं जब आप दूसरा फास्टैग बनवाएं तो आपको फिर से उसका शुल्क देना पड़ेगा. ऐसे में जरूरी है कि आप अपने पुराने वाले फास्टैग का ही केवाईसी कंप्लीट करा लें और तमाम परेशानियों से बच जाएं.

ऐसे कैंसिल होने से बचाएं अपना फास्टैग...

बता दें कि एनएचएआई की ओर से शुरू किए गए वन व्हीकल, वन फास्टैग की शुरुआत की गई है. जिसके तहर ऐसे व्हीकल मालिकों की मनमर्जी को रोकने में मदद मिलेगी, जो अपने कई वाहनों के लिए एक ही फास्टैग का इस्तेमाल करते हैं या फिर एक ही वाहन पर कई फास्टैग लगा चुके हैं. फास्टैग की केवाईसी पूरा करने की आखिरी तारीख 31 जनवरी 2024 रखी गई है.

31 जनवरी तक करा लें फास्टैग की केवाईसी...

अगर आप अपने फास्टैग को एक्टिवेट रखना चाहते हैं तो आप तुरंत उसका केवाईसी करा लें. एनएचएआई ने ये फैसला आरबीआई की गाइडलाइंस के बाद लिया है. 31 जनवरी तक फास्टैग का केवाईसी न कराने वाले फास्टैग को बंद कर दिया जाएगा.

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html