google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

चाकू से वार गोलगप्पे बेचने वाले पर , वजह जानकर दंग रह जाएंगे....

Oct 16, 2023
1 min read










































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में एक शख्स ने गोलगप्पे बेचने वाले एक व्यक्ति पर चाकू से अटैक कर दिया। आरोपी ने गोलगप्पे वाले के पेट में छुरा घोंप दिया। अटैक के बाद व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गया। उसे आनन-फानन में हॉस्पिटल ले जाया गया। यह सेक्टर-49 के शनिवार शाम की घटना है। आरोपी मौके से फरार हो गया।


टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक, सेक्टर-49 में शनिवार की शाम एक 30 साल का व्यक्ति गोलगप्पे बेच रहा था। तभी एक शख्स वहां आया और उसे गोलगप्पे खिलाने को कहा। उस वक्त वहां और भी लोग मौजूद थे जो गोलगप्पे खा रहे थे। ठेले वाले ने शख्स को थोड़ी देर इंतजार करने को कहा। इस बात को सुनते ही आरोपी गुस्से से आग बबूला हो गया। वो गोलगप्पे वाले के साथ गाली-गलौज करने लगा। और कुछ ही देर बाद उसने गोलगप्पे वाले के पेट में छुरा घोंप दिया।


जानकारी के मुताबिक, गोलगप्पे वाले की पहचान रवींद्र कुमार के रूप में हुई है। उसका इलाज एक स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। वो एक किराए के कमरे में रहता है। और सेक्टर-49 में ठेले पर गोलगप्पे और चाट बेचता है। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान विकास शर्मा के रूप में हुई है। विकास उसी इलाके का रहने वाला है।


गोलगप्पे बेचने वाले रवींद्र कुमार के छोटे भाई ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। जानकारी के मुताबिक, रवींद्र पर चाकू से अटैक करने के बाद आरोपी विकास वहां से फरार हो गया। पेट में चाकू लगने से रवींद्र जमीन पर गिर गए और उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां उनका इलाज जारी है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html