google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

कॉलेज पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, इन पदों पर SBI बैंक में होगी बंपर भर्ती, करें जल्द आवेदन…..

Sep 11, 2023
2 min read



























































एसबीआई रिक्वायरमेंट 2023: अगर आप भी भारतीय स्टेट बैंक में नौकरी करने चाहते हैं तो ये जानकारी आपके लिए काफी मददगार साबित हो सकती है। अगर आप ग्रेजुएट हो चुके हैं और बैंक में नौकरी करना चाहते हैं तो SBI PO भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया 7 सिंतबर से शुरू हो गई है जो 27 सितंबर को समाप्त हो जाएगी। इसमें योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार SBI की आधिकारिक वेबसाइट http://sbi.co.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

2000 पदों पर होगी भर्ती-

SBI PO भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 2000 पदों पर बहाली की जाएगी। इसके लिए SBI की प्रीलिम्स परीक्षा नवंबर 2023 में आयोजित की जाएगी।

जानें क्या है आवेदन करने के लिए योग्यता-

उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा जो भी उम्मीदवार ग्रेजुएट के फाइनल ईयर हैं, वे भी इन पदों पर आवेदन करने के लिए योग्य हैं। लेकिन, इसके लिए जब उम्मीदवार को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा, तो उन्हें 31 दिसंबर से पहले फाइनल डिग्री को प्रस्तुत करना होगा।

जानें क्या है आवेदन शुल्क-

सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी कैटेगरी से संबंध रखने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के तौर पर 750 रुपये और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए कोई भी आवेदन शुल्क नहीं देना होगा। उम्मीदवार को ध्यान देना होगा कि एक बार भुगतान होने के बाद आवेदन शुल्क वापस नहीं होगा और न किसी भी अन्य परीक्षा के लिए वैलिड होगा।

जानें क्या है उम्मीदवार की आयुसीमा-

उम्मीदवार जो भी SBI PO भर्ती 2023 के लिए आवेदन कर रहे हैं, उनकी आयु सीमा 1 अप्रैल 2023 को 21 वर्ष से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। साथ ही सरकारी नियम के अनुसार कैटेगरी वाइज आयुसीमा में छूट भी दी जाएगी।

जानें कैसे मिलेगी SBI PO की नौकरी-

उम्मीदवारों को नौकरी पाने के लिए सबसे पहले प्रीलिम्स की परीक्षा को पास करना होगा। इसके बाद मुख्य परीक्षा के लिए उपस्थित होना होगा। उम्मीदवार जो भी इस मुख्य परीक्षा को पास करेंगे उन्हें साइकोमेट्रिक टेस्ट, ग्रुप एक्सरसाइज और इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। उम्मीदवारों को फेज- II और फेज- III में अलग-अलग योग्यता अंक लाने होंगे।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html