10वीं पास स्टूडेंट्स के सुनेहरा मौका, अप्रेंटिस के 3000 से ज्यादा पदों पर आज से आवेदन प्रारंभ...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
10वीं पास के लिए बढ़िया मौका है. रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC)-NR ने अप्रेंटिस के 3000 से ज्यादा परों पर भर्तियां निकाली हैं. 11 दिसंबर यानी आज से इन पर पदों आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो रही है. आवेदन के इच्छुक और पात्र उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.rrcnr.org या apprentice.rrcner.net पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
11 जनवरी तक कर सकते हैं अप्लाई जो उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं वह 11 दिसंबर 2023, सोमवार से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. 11 जनवरी 2024 अप्लाई करने की आखिरी तारीख है. उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम 24 वर्ष होनी चाहिए. आयु की गणना 11 जनवरी 2024 से की जाएगी. आरक्षित वर्ग को नियमानुसार अधिकतम आयु में छूट का भी प्रावधान है.
योग्यता और आवेदन शुल्क आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार का कम से कम 50 फीसदी अंकों के साथ 10वीं पास होना चाहिए. साथ ही संबंधित ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट होना चाहिए. सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मदीवार को 100 रुपये एग्जाम फीस का भुगतान करना होगा जबकि एससी, एसटी और दिव्यांग और महिलाओं को कोई फीस नहीं देनी होगी.
कैसे होगा सिलेक्शन उम्मीदवारों का चयन 10वीं और आईटीआई के मार्क्स के आधार पर बनी मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा. दोनों के लिए 50-50 प्रतिशत का वेटेज दिया जाएगा. यानी अभ्यर्थियों को कोई लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी. आवेदन करने से पहले एक बार भर्ती नोटिफिकेशन ध्यानपूर्वक जरूर पढ़ लें. यहां आवदेन संबंधी विस्तृत डिटेल आपको मिल जाएगी. नीचे ऑफिशियल नोटिफिकेशन का डायरेक्ट लिंक दिया गया है. |
कैसे करें अप्लाई
- उम्मीदवार को अप्लाई करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rrcnr.org पर जाना होगा.
- इसके बाद होमपेज पर दिए गए ऑनलाइन आवेदन के लिंक पर क्लिक करें.
- इसके बाद फिर आपके सामने एक लिंक खुलेगा, जिस पर अभ्यर्थी रजिस्ट्रेशन करना होगा.
- रजिस्ट्रेशन को पूरा करने के बाद उम्मीदवार लॉगिन कर एप्लीकेशन फॉर्म भरें.
- फॉर्म भरने के बाद अभ्यर्थी एग्जाम फीस का भुगतान करना होगा.
- फिर उम्मीदवार आवेदन पत्र को सबमिट करें.
- उम्मीदवार आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट आउट अपने पास रख लें.






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments