10 वीं, 12 वीं पूरक विद्यार्थियों के लिए सुनहरा अवसर, मा.शि.मं. ने पूरक परीक्षा की तिथि बढ़ाई..


छत्तीसगढ़ में 10वीं एवं 12वीं में पूरक हुए विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है, पूरक परीक्षा फार्म भरने की तिथि में बढ़ोत्तरी की गयी है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव व्ही के गोयल ने बताया कि राज्य के बहुत से छात्र छात्राओं के अलग-अलग कारणों से फार्म न भर पाने की जानकारी सामने आ रही थी, जिसकी वजह से छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने छात्र हित में फैसला लेते हुए पूरक परीक्षा की तारीख में बढ़ोत्तरी कर दी है। अब 27 जून तक परीक्षार्थी फार्म भर सकेंगे।
जो परीक्षार्थी फार्म नहीं भर पाये हैं, वो संबंधित संस्था के माध्यम से छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं।

आपको बता दें कि इससे पहले सामान्य शुल्क के साथ 14 जून तक और विलंब शुक्ल के 20 जून तक परीक्षा फार्म भरने की तारीख तय थी, लेकिन अंतिम तिथि गुजर जाने के बाद कई परीक्षार्थी फार्म नहीं भर पाये थे।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments