कस्टम अधिकारियों द्वारा एक यात्री के पास 43 लाख रुपये का सोना किया गया बरामद...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
लखनऊ- राजधानी के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों ने एक यात्री के पास से 43 लाख रुपये का सोना बरामद किया. वह सीमा शुल्क का भुगतान किए बिना अवैध रूप से देश में प्रवेश कर रहा था। फिलहाल यात्री से पूछताछ जारी है | यात्री के पास से 675 ग्राम सोना बरामद हुआ है, जिसे उसने सोने का पेस्ट बनाकर अपने प्राइवेट पार्ट्स में छिपा रखा था |
जानकारी के मुताबिक, यह यात्री इंडिगो की फ्लाइट (6ई 1424) से लखनऊ आया था, जो सुबह करीब 7 बजे शारजाह (दुबई) से लखनऊ एयरपोर्ट पर पहुंची थी। जब अधिकारियों ने उससे सोने के बारे में पूछा तो वह कोई जानकारी नहीं दे सका |जिसके बाद उन्होंने बरामद सोना जब्त कर लिया |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments