सोना हुआ सस्ता, जाने रेट......

त्योहारों में अक्सर सोने के दाम में उतार-चढ़ाव होते रहता हैं और कई प्रकार के ऑफर भी निकलते रहते हैं एक बार फिर सोने की कीमतों में रिकॉर्ड गिरावट आई है | सोना खरीदने की चाहत रखने वालों के लिए यह अच्छा मौका हो सकता है | इससे पहले भी सोने की कीमत में तेजी देखने को मिलती रहती है | फ़िलहाल इस समय 10 ग्राम सोने की कीमत घटकर लगभग 59,000 रुपये तक हो गई है | हालांकि, चांदी की कीमतें अभी बढ़ रही हैं | अगर आप सोना खरीदना चाह रहे है तो, आज का लेटेस्ट रेट देखे लीजिये.......
सोने का दम क्या है ? एमसीएक्स एक्सचेंज पर 5 अक्टूबर 2023 को डिलिवरी वाले सोने की शुरुआती कीमत 59,321 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला था | मंगलवार शाम को इसका भाव घटकर 59,248 रुपये के निचले स्तर पर पहुंच कर बंद हो गया | इस समय सोना लगातार 59 हजार रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है. वहीं भारत में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 56,150 रुपये थी | वहीं 24 कैरेट गोल्ड की बात करें तो 10 ग्राम के लिए आपको 58,960 रुपये देने पड़ेंगे | साथ ही चांदी के दाम भी जान ले... आज बुधवार सुबह चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली | 5 सितंबर 2023 को एमसीएक्स पर डिलीवरी के लिए चांदी की शुरुआती कीमत में बढ़ोतरी के साथ 70,530 रुपये प्रति किलोग्राम पर खुली | वहीं 5 दिसंबर 2023 को डिलीवरी वाली चांदी की शुरुआती कीमत भी बढ़कर 72048 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई | सोने चांदी की वैश्विक कीमतें:- बुधवार को हर तरफ सोने की वैश्विक कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है. कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक वायदा भाव 3.90 डॉलर की तेजी के साथ 1,963.80 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा था | वहीं सोने का वैश्विक हाजिर भाव 1930.39 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता देखा गया | बुधवार को वैश्विक वायदा बाजार कॉमेक्स पर चांदी की कीमत में बढ़ोतरी हुई | बुधवार सुबह कॉमेक्स पर चांदी 0.14 डॉलर की बढ़त के साथ 23.95 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही थी | इसी समय वैश्विक बाजार में चांदी की कीमत 22.90 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments