प्राइवेट पार्ट में मिला सोना, जब एयरपोर्ट में यात्री का हुआ X-Ray...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
यूपी- लखनऊ एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग के अधिकारियों ने एक शख्स को गिरफ्तार किया |दरअसल, दुबई से चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंचे यात्री ने अपने प्राइवेट पार्ट में 601.80 ग्राम का सोना छुपा रखा था | इसकी कीमत 36.93 लाख रुपये बताई जा रही है |
यह यात्री सोमवार को दुबई से लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचा था | कस्टम विभाग के अधिकारियों को उस पर शक हुआ | जिसके बाद उसकी चेकिंग ली गई | लेकिन चेकिंग में उसके पास ऐसा कुछ भी नहीं मिला | फिर उन्होंने उसका X-Ray करवाया | तब पता चला कि उसके मलाशय में 601.80 ग्राम सोने का पेस्ट है | कस्टम विभाग ने सोने को कब्जे में लेकर पूछना शुरू कर दी है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments