google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

सोने और चांदी कीमतों ने पकड़ी रफ़्तार,चेक करें लेटेस्ट रेट...

Aug 2, 2023
2 min read


























अगस्त का महीना शुरू हो चुका है.अगस्त महीने की शुरुआत के साथ सोने चांदी के कीमतों में उतार चढ़ाव का दौर भी दिखने लगा है. यूपी के वाराणसी (Varanasi) में 2 अगस्त को सोने और चांदी के कीमतों में तेजी आई. बुधवार को सोना 150 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हुआ | वहीं बात चांदी की करें तो उसकी कीमत में आसमानी तेजी देखने को मिली. चांदी 1000 रुपये प्रति किलो महंगा होकर 81000 रुपये हो गई| बताते चलें कि सोने चांदी की भाव हर दिन टैक्स,उत्पाद शुल्क के कारण घटता बढ़ता रहता है|

वाराणसी के सर्राफा बाजार में 2 अगस्त को 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 150 रुपये बढ़कर 55650 रुपये हो गई.इसके पहले 1 अगस्त को इसका भाव 55400 रुपये था.वहीं 31 जुलाई को इसकी कीमत 55500 रुपये थी.इसके पहले 30 जुलाई को इसका भाव 56200 रुपये था| 29 जुलाई को भी सोने की यही कीमत थी.इसके पहले 28 जुलाई को इसका भाव 56550 रूपये था.वहीं 27 जुलाई को इसकी कीमत 56000 रुपये था|

देखे 24 कैरेट का भाव:-

22 कैरेट के अलावा बात यदि 24 कैरेट 10 ग्राम शुद्ध सोने की करें तो बुधवार को इसकी कीमत 165 रुपये उछाल के बाद 60225 रुपये हो गई.इसके पहले 1 अगस्त को इसका भाव 60060 रुपये था. अगस्त के महीने में सोने चांदी के कीमतों में उतार चढ़ाव का दौर शुरू हो गया है.आगे भी इसकी कीमतें कभी थोड़ा ऊपर तो कभी थोड़ा नीचे जाएगा|

चांदी 1000 रुपये महंगा:-

सोने से इतर बात चांदी के कीमत की करें तो 2 अगस्त को चांदी की कीमत 1000 रुपये की बड़ी तेजी आई है.जिसके बाद इसका भाव 81000 रुपये प्रति किलो हो गया. वहीं 1 अगस्त को इसकी कीमत 80000 रुपये थी. इसके पहले 31 जुलाई को इसका भाव 79500 रुपये था. 29 और 30 जुलाई को भी चांदी की यही कीमत थी| इसके पहले 28 जुलाई को इसका भाव 81500 रुपये था| वहीं 27 जुलाई को इसकी कीमत 80000 रुपये थी|

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html