google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

गांव चलो घर-घर चलो , अभियान पर भाजपा नेताओ का मंडलों के बूथों पर प्रवास...

Feb 11, 2024
2 min read





































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से:-

गांव चलो घर - घर चलो, अभियान नाम में ही स्पष्ट संदेश मोदी की योजनाओं के साथ हर घर पहुंचाना:- राजेश मूणत

भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार " गांव चलो घर-घर चलो अभियान " चलाया गया जिसके तहत भाजपा नेताओ जैसे सांसद, विधायक, राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारियों का प्रवास मंडल की सबसे सूक्ष्म इकाई बूथों में पहुंचने का निर्णय लिया गया था इसी कड़ी में रायपुर पश्चिम विधानसभा के विधायक राजेश मूणत आज रायपुर पश्चिम के चारों मंडलों के एक - एक बूथ में प्रवास पर पहुंचे जहां उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं सहित घर घर दस्तक दी एवं केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं जिसका लाभ आम जनमानस को सीधी तौर पर प्राप्त हो रहा पर चर्चा भी की उन्होंने कहा की केंद्र द्वारा निर्धारित निर्देशानुसार भाजपा की नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की तमाम जन हितैषी योजनाओं को देश के हर घर तक भाजपा कार्यकर्ताओं की मदद से पहुंचाने का लक्ष्य हमे प्राप्त हुआ है जिसमे प्रत्येक घर से कार्यकर्ताओ का सीधा संपर्क हो सके। जैसा कि इस अभियान के नाम गांव चलो घर - घर चलो से ही स्पष्ट है की हम सभी छोटे बड़े भाजपा कार्यकर्ताओं लोकसभा चुनाव के पूर्व देश के हर मतदाता के घर पहुंचना है और केंद्र में भाजपा और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार तीसरी बार पूर्ण बहुमत से केंद्र में स्थापित करना है हमे केंद्र की मोदी के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्वला योजना, नारी अस्मिता की रक्षा के लिए हर घर शौचालय योजना, कोरोना काल में केंद्र द्वारा स्वास्थ्य एवं खाद्य संबंधी तमाम आपूर्ति, किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना जैसी तमाम योजनाएं लेकर जनता के द्वार पर पहुंचना है और उन्हें उन सभी योजनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा करना प्रमुख है एवं साथ ही लाभान्वितो से मुलाकात करना ।

" गांव चलो घर-घर चलो अभियान " के माध्यम से हम गांव गांव बस्ती बस्ती जाकर जनता को बता रहे हैं की भाजपा सरकार ने जनहितो में क्या - क्या कार्य किया जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय निर्माण, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, जनधन खाते, डिजिटल इंडिया, प्रधानमंत्री स्वरोजगार योजना, कोरोना की फ्री वैक्सिनेशन, धारा 370 का समापन, 3 तलाक से आजादी, राम मंदिर निर्माण, काशी और महाकालेश्वर कोरिडोर, लोकल फॉर वोकल के माध्यम से स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा, मेक इन इंडिया के माध्यम से उत्पादन की श्रेणी में श्रेष्ठकर नतीजे जैसे मोबाइल और वाहन निर्माण में अपनी मजबूत धमक प्रस्तुत करना और साथ ही रोजगार माध्यमों का निर्माण हमने जनता के बीच जाकर तमाम योजनाओं की जानकारी दी एवं साथ ही उनसे सुझाव भी एकत्रित किया की क्या क्या किया जा सकता है हम सभी को आगामी लोकसभा चुनाव में इतनी दमदारी से उतरना है की हम अपने ही पिछले कीर्तिमान को ध्वस्त कर मतों का नया कीर्तिमान स्थापित करें ।

आज राजेश मूणत रायपुर पश्चिम विधानसभा के रामसागर पारा मंडल के कर्मा चौक पर, भानपुरी मंडल के .. , तात्यापारा मंडल के ..... एवं पं.दीनदयाल उपाध्याय मंडल के ...... में प्रवास किया

इस मौके पर रामसागरपारा के मंडल अध्यक्ष प्रीतम ठाकुर महामंत्री गजानंद साहू पार्षद भोलाराम साहू पुरुषोत्तम देवांगन एवं गोपी साहू दीपू शर्मा सन्नी मोबले सहित सेकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

वही डी.डी मंडल के अध्यक्ष अनिल सोनकर महामंत्री संजय सिंह राजू श्रीवास वार्ड की पार्षदा मधु चंद्रवंशी प्रवासी दीपक जायसवाल एवं गोपी साहू सेकड़ो जन उपस्थित रहे।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html