google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर लगे आरोप पर निगेटिव जवाब देना राजनीतिक नैतिकता के विरूद्ध : अरविंद नेताम..

Nov 5, 2023
2 min read




































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-

रायपुर सर्व आदिवासी समाज के संगठन नई क्षेत्रीय दल हमर राज पार्टी के संयोजक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद नेताम ने छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी के अगुवा रहे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर लगे गंभीर आरोप, ईडी द्वारा कुल रकम 508 करोड़ रूपए की जब्ती कार्यवाही पर सीएम के बयानों को नैतिकता के विरूद्ध राजनीति करार दिया है।

उन्होंने लक्ष्मी नगर स्थित पार्टी के चुनाव कार्यालय में आयोजित पत्रवार्ता में कहा कि ईडी एक जांच संस्था है वह अपना काम कर रही है, परन्तु ईडी के जांच के दौरान जब्ती रकम को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर लगे गंभीर आरोप पर निगेटिव जवाब देना राजनीतिक नैतिकता के विरूद्ध है, इसके लिए तो कांग्रेस आलाकमान को सीएम से इस्तीफा लेना चाहिए। अरविंद नेताम ने कहा कि ईडी की कार्यवाही से स्पष्ट है कि कहीं न कहीं उन्हें भ्रष्टाचार का आभास है तभी कार्यवाही हो रही है, यदि ईडी द्वारा जब्ती रकम को लेकर लगे आरोप झूठ है तो सीएम भूपेश बघेल कोर्ट जाये, या जांच की मांग करें।

उन्होंने टी.एस.सिंहदेव को डिप्टी सीएम घोषित किए जाने कांग्रेस के निर्णय पर कहा कि ऐसी क्या इमरजेंसी थी कि चुनाव से पहले उन्हें उप-मुख्यमंत्री बना दिया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा भाजपा के मेनिफेस्टो पर कहा कि भाजपा के 15 साल हम सबने देखा है, हमर राज पार्टी का एजेंडा उससे भी ज्यादा सर्वांगीण विकास वाली और जनहितैषी है। नेताम ने कहा कि आदिवासी समाज में पार्टी की जीत को लेकर लहर है, हम आश्वस्त है क्योंकि हमने सर्वसमाज को तवजों दिया है और सबको साथ लेकर चलने की मंशा से चुनावी मैदान में हैं।

नेताम ने कहा कि कांग्रेस के पांच साल में फारेस्ट और ट्राईबल मिनिस्टर एक बार भी बस्तर दौरे पर नहीं गए, यहां तक होम मिनिस्टर भी दो बार प्राइवेट प्रोग्राम में शामिल होने बस्तर गए, जिन्हें आदिवासी और वनवासियों की फिक्र नहीं उनसें क्या उम्मीद की जा सकती है। उन्होंने पेशा कानून पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि इस पर ग्रामसभा की सहमति आवश्यक होनी चाहिए। पत्रवार्ता में पार्टी के प्रदेश चुनाव समिति अध्यक्ष बी.एस.रावटे, कोषाध्यक्ष महेश रावटे, मीडिया प्रचारक एवं अन्य उपस्थित रहे।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html