बिहार में लड़कियां भी कर रही अवैध शराब का कारोबार......पढ़े पूरी खबर

बिहार में शराब बंदी और बालू के अवैध कारोबार को लेकर जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने बड़ा खुलासा किया है, उन्होंने कहा कि अवैध शराब के कारोबार में युवा लड़कों के साथ लड़कियां भी लगी हुई हैं, शराबबंदी से करोड़ों रुपये का नुकसान हो रहा है, ये स्थिति पहले बिहार में नहीं थी, शराब माफिया के साथ बालू माफिया बिहार में काफी ताकतवर हैं, जहां जाइए, बिहार में बड़े स्तर पर अवैध बालू का कारोबार हो रहा है |
प्रशांत किशोर ने कहा, ''बिहार में दो उद्योगों की बात हर कोई कर रहा है, एक है शराब माफिया और दूसरा है बालू माफिया, जहां चले जाइए, आप देखेंगे कि इस सरकार ने शराब का अवैध कारोबार करने वाले लोगों को पैदा किया है, शराब बंदी के नाम पर शराब की दुकानें तो बंद कर दी गई हैं लेकिन घर-घर होम डिलीवरी चालू कर दी है |''
उन्होंने कहा, ''मोटरसाइकिल लेकर शराब के इस कारोबार में नए लड़के तो शामिल हैं ही, लेकिन साथ-साथ लड़कियां भी लगी हुई हैं, कई गांवों के लोग मुझे बताते हैं कि लड़कियां भी इस अवैध कारोबार में लगी हुई हैं, इससे हर साल बिहार सरकार और बिहार के लोगों को शराबबंदी के कारण 20 हजार करोड़ रुपए का नुकसान हो रहा है, ये पैसा पुलिस के हाथ में, प्रशासन के हाथ में और शराब माफिया के हाथ में जा रहा है |''






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments