google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

प्रेमिका ने प्रेमी को उतारा मौत के घाट, दृष्यम फिल्म देखकर बनाई ये योजना...

Nov 23, 2023
2 min read



























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

एक युवक की हत्या का खुलासा हो गया है, मर्डर का आरोप उसकी प्रेमिका पर लगा है, प्रेमिका ने अपने मां-बाप के साथ मिलकर अजय देवगन की दृष्यम फिल्म देखकर हत्या को आत्महत्या दिखाने की योजना बनाई, पुलिस ने तीनों आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की तो अपना जुर्म कबूल कर लिया|

पूरा मामला उत्तराखंड के काशीपुर के बाजपुर का है, लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे प्रेमी की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. प्रेमिका ने परिजनों के साथ मिलकर गला घोंटकर प्रेमी को मौत के घाट उतारा था. बाद में शव पंखे से लटका कर घटना को आत्महत्या दर्शाने की साजिश रची गई |


बुधवार शाम काशीपुर के एएसपी अभय प्रताप सिंह ने बाजपुर में हुए करन मंडल हत्याकांड का खुलासा किया. एएसपी ने बताया कि मृतक करन मंडल चार वर्ष से प्रेमिका संजना से प्रेम प्रसंग में था. दो साल से वह संजना के साथ किराए के घर में पति-पत्नी की तरह रह रहा था. उनके साथ संजना के माता-पिता भी उसी घर में रह रहे थे |


6 नवंबर को करन मंडल अत्यधिक शराब के नशे में था, वह संजना के साथ हाथापाई करने लगा था, शोर सुनकर पिता विनोद और मां रमावती ने संजना के साथ मिलकर करन मंडल को पीटा और उसका गला दबा दिया, जिसमें उसकी मौत हो गई थी, हत्या के बाद आरोपियों ने शव को फंदे से लटका दिया था |


आगे की प्लानिंग उन्होंने अजय देवगन की दृष्यम फिल्म के अनुसार की, ये दर्शाने की कोशिश की कि मृतक ने आत्महत्या की है, प्रेमी की हत्यारोपी संजना बाजपुर कॉलेज में बीएससी फाइनल ईयर की छात्रा है, संजना चार साल पहले करन मंडल से मिली थी |


दोनों के बीच प्यार इतना गहरा था कि संजना बिना विवाह के ही करन के साथ लिव इन रिलेशनशिप में पत्नी की तरह रह रही थी, दृष्यम फिल्म से प्रभावित हत्यारोपियों ने तगड़ी प्लानिंग की थी, हत्या के बाद उन्होंने मफलर से करन का शव पंखे से लटका दिया और बाहर से दरवाजे पर कुंडी लगा दी थी, उसके बाद संजना के पिता ने बाहर से दरवाजा तोड़ा |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html