google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

बोरवेल में गिरी बच्ची की अस्पताल में हुई मौत...

Dec 6, 2023
2 min read




































ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में बोरवेल में पांच साल की गिरी बच्ची को बाहर निकाला गया. बच्ची को मंगलवार-बुधवार की रात 2:30 बजे बोरवेल से निकाला गया. माही को निकालने के बाद इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया. इसके बाद हालत गंभीर होने पर माही को भोपाल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. बता दें कि, मंगलवार की शाम 5 बजे खेत में खेलते समय बच्ची खुले बोरवेल में गिर गई थी.


वहीं इस ममाले की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री के निर्देश पर एसडीआरएफ एनडीआरएफ की टीम पहुंची. इसके साथ ही जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और बच्ची को रेस्क्यू करने का काम शुरू हुआ. साथ ही मुख्यमंत्री कार्यालय राजगढ़ जिला प्रशासन से निरंतर संपर्क में था. इस बीच नव नियुक्त विधायक मोहन शर्मा पूरे समय घटना स्थल पर ही मौजूद रहे. घटना के बाद पूरे नौ घंटे तक मासूम माही जिंदगी और मौत के बीच लगभग तीस फीट गहरे बोरवेल के गड्ढे में जूझती रही.


पहले भी हुई ऐसी घटना इससे पहले भी राज्य में बच्चों के बोरवेल में गिरने के मामले सामने आए हैं. इस साल मध्य प्रदेश के विदिशा में जुलाई में ढाई साल की बच्ची अस्मिता अहिरवार बोरवेल में गिर गई थी. उसे बोरवेल से बाहर तो निकाल लिया लेकिन उसकी मौत हो गई. इससे पहले जून में सीहोर के गांव मुंगावली में ढाई साल की बच्ची सृष्टि खेत में बने बोरवेल में गिर गई थी. उसे बोरवेल से बाहर तो निकाल लिया गया था लेकिन उसकी जान नहीं बच पाई. इस साल मार्च में इस तरह की घटना घटी थी. मार्च में मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में 7 वर्षीय लोकेश बोरबेल में गिर गया था. 24 घंटे बाद उसे बाहर निकाला गया लेकिन उसकी मौत हो गई.

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html